Rajasthan

Success story : जयपुर की 6 साल की तनिष्का ने हुला हूप में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, 2 घंटे 38 मिनट में 15,520 चक्कर पूरे!

Last Updated:October 18, 2025, 17:07 IST

Success story : जयपुर की 6 साल 11 महीने की तनिष्का टाक ने हुला हूप खेल में विश्व रिकॉर्ड बनाया. बिना कोच या ट्रेनिंग, उसने लगातार 2 घंटे 38 मिनट 54 सेकेंड तक 15,520 चक्कर पूरे किए. परिवार के सहयोग और जुनून की बदौलत यह बच्ची अब वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने में सफल हुई.तनिष्का ने अनोखे खेल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अक्सर कहा जाता है, जुनून और परिवार का साथ हो, तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है. ऐसे ही जयपुर के युवा खिलाड़ियों से लेकर बच्चों ने खेल जगत में अनोखी उपलब्धियां हासिल की है. हालही में जयपुर की 6 साल 11 महिने की तनिष्का टाक जिन्होंने सबसे कम उम्र में हुला हूप खेल में को लगातार 2 घंटे 38 मिनट 54 सेकेंड तक घुमाकर 15,520 चक्कर पूरे करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है.  इस रिकॉर्ड के साथ तनिष्का टाक ने सबसे कम उम्र में इस खेल में विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है.

खेलते खेलते बन गई हुला हूप खेल में जिनियस

आपको बता दें तनिष्का टाक ने पहली बार हुला हूप आजमाया, तो न कोच था ना कोई ट्रेनिंग, उन्होंने सिर्फ खेल की तरह इसे खेला और सीखना शुरू किया, धीरे-धीरे शौक जुनून में बदला और फिर एक मिशन बन गया. करीब तीन साल पहले तनिष्का के पैरेंट्स ने उसे खेलने के लिए हुला हूप रिंग दी थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि यही खिलौना उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंचा देगा. तनिष्का की मां सुरभि जैन का कहना हैं कि ‘वह रोज स्कूल से लौटते ही हुला हूप करती थी- सुबह-शाम हर वक्त अभ्यास में रहती थी.

तनिष्का को माता पिता ने किया मोटीवेट

सामान्य बच्चों की तरह ही तनिष्का हर दिन यह खेल खेलते एक्सपर्ट होती चली गई, ऐसे में उनके पिता खिलेश टाक बेटी की लगन देखकर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रक्रिया की तैयारी शुरू करवाई, पिता ने तनिष्का के लिए घर में माहौल ऐसा रखा कि उसे लगे वह बस अपने लिए खेल रही है, प्रतियोगिता के लिए नहीं, लगातार तनिष्का को मोटीवेट किया और हर दिन तनिष्का के अभ्यास में ओर निखार आता चला गया.

रिकॉर्ड के आखिरी मिनटों में जब 15,520 चक्कर किए

तनिष्का ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिनमें उन्होंने लगातार 2 घंटे 38 मिनट 54 सेकेंड तक चक्कर घुमाया, रिकॉर्ड के आखिरी मिनटों में जब 15,520 चक्कर पूरे हुए, तो परिवार खुशी से झूम उठा. उसी पल हुला हूप नीचे गिरा और रिकॉर्ड बन गया. रिकार्ड बनाने के बाद तनिष्का कहती है, ‘अगर आप लोग शोर नहीं करते, तो मैं और कर सकती थी. मुझे तो बहुत मजा आ रहा था.

तनिष्का के पिता हैं डायमंड बिजनेसमैन

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाने के बाद अब तनिष्का गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और अन्य तमाम रिकार्ड की तैयारी में जुटी हैं, अगर बात करें तनिष्का के परिवार की तो तनिष्का का मां सुरभि जैन एक गृहिणी हैं और उनके पिता खिलेश टाक, जो डायमंड बिजनेसमैन हैं. तनिष्का की दो बहनें भी हैं.

First Published :

October 18, 2025, 17:07 IST

homerajasthan

जयपुर की 6 साल की तनिष्का ने हुला हूप में तोड़ा विश्व रिकॉर्ड!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj