सीकर की देवरानी-जेठानी की सफलता की कहानी

Last Updated:January 10, 2026, 09:45 IST
Sikar News: सीकर की जेठानी सुशीला और देवरानी रिशिता ने आपसी एकता के दम पर ‘देवरानी जेठानी डिजाइनर शॉप’ के नाम से अपना खुद का ब्रांड स्थापित किया है. पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा के साथ-साथ उन्होंने महंगी ड्रेसेस रेंट पर देने की अनूठी पहल शुरू की है. जिसे ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. परिवार और सास-ससुर के सहयोग से वे आज एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं. उनकी यह कहानी देवरानी-जेठानी के बीच तकरार की सामाजिक सोच को बदलकर टीमवर्क और महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करती है.
ख़बरें फटाफट
Business Woman Success Story: आमतौर पर समाज में देवरानी और जेठानी के रिश्ते को तकरार और आपसी कंपटीशन से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन राजस्थान के सीकर जिले की दो महिलाओं ने इस रूढ़िवादी सोच को पूरी तरह बदल दिया है. जेठानी सुशीला और देवरानी रिशिता ने आपसी मतभेदों के बजाय यूनिटी और टीमवर्क को चुना. इसी सोच के चलते आज वे न केवल एक सफल बिजनेस चला रही हैं. बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र में एक मिसाल बन चुकी हैं. इनका मानना है कि जब परिवार का साथ और इरादे मजबूत हों. तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन नहीं है.
जेठानी सुशीला पहले सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहती थीं. लेकिन घर और परिवार से दूर रहना उन्हें मंजूर नहीं था. ऐसे में उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार बनाया और यह आइडिया अपनी देवरानी रिशिता के साथ साझा किया. दोनों ने मिलकर घर पर चर्चा की. जहाँ पति और सास-ससुर ने उनकी इस पहल का पूरा समर्थन किया. आज वे सीकर के प्रसिद्ध ‘दीवान मंगल चंद जैन मार्केट’ में अपनी ‘देवरानी जेठानी डिजाइनर शॉप’ सफलतापूर्वक चला रही हैं. यहाँ राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा और आधुनिक डिजाइन्स का अद्भुत संगम देखने को मिलता है.
कम बजट में नवाचार: रेंट पर ड्रेस की सुविधा
इस बिजनेस की सफलता का एक बड़ा कारण इनका इनोवेटिव आइडिया भी है. देवरानी रिशिता ने बताया कि कई बार ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बजट की कमी के कारण भारी और महंगी ड्रेसेस नहीं खरीद पातीं. महिलाओं की इसी जरूरत को समझते हुए उन्होंने शादी और पार्टियों के लिए महंगी ड्रेसेस को किराए (Rent) पर उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की. यह पहल उन महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई जो कम खर्च में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं. इस खास सुविधा के कारण बहुत ही कम समय में इनकी शॉप ने लोकल मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है.
परिवार का सपोर्ट और समाज को संदेश
सुशीला और रिशिता की इस कामयाबी के पीछे उनके सास-ससुर का बड़ा हाथ है. जिन्होंने बहुओं को बेटियों की तरह सपोर्ट किया और कभी किसी तरह का मानसिक दबाव नहीं बनाया. सीकर की ये देवरानी-जेठानी आज उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं. जो शादी के बाद अपने सपनों को दबा देती हैं. उनकी कहानी यह संदेश देती है कि नई शुरुआत के लिए उम्र या स्थिति मायने नहीं रखती. बस साथ निभाने वाला एक सच्चा पार्टनर और दृढ़ संकल्प होना चाहिए.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan
First Published :
January 10, 2026, 09:43 IST
homerajasthan
देवरानी-जेठानी ने बिजनेस में बनाई पार्टनरशिप, खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड



