Rajasthan

अचानक ट्रेन की महिला कोच में घुसा एक शख्स, तुरंत पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ…!

Last Updated:April 22, 2025, 12:33 IST

मारवाड़ जंक्शन पर चलती ट्रेन में गुटखा बेचते दो युवकों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया. महिला कोच में घुसे दो अन्य व्यक्तियों को भी हटाया गया. यात्रियों को सुरक्षा और नियमों को लेकर जागरूक किया गया.X
मारवाड़
मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर पहुंची RPF टीम

हेमंत लालवानी/पाली- अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं और किसी को अवैध रूप से गुटखा या पान मसाला बेचते हुए देखते हैं, तो आप इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दे सकते हैं. ऐसा ही एक मामला मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर सामने आया, जहां चलती ट्रेन में दो युवक अवैध रूप से गुटखा और पान मसाला बेचते पकड़े गए.

आरपीएफ को जैसे ही इसकी सूचना मिली, आरपीएफ प्रभारी मनोहरलाल के नेतृत्व में टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की गई.

महिला कोच में जबरन घुसे युवकों को निकाला गयाइस कार्रवाई के दौरान आरपीएफ टीम ने महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दिया. एक महिला यात्री की शिकायत पर टीम महिला कोच में पहुंची, जहां दो युवक जबरन घुसकर बैठ गए थे. उन्हें कोच से बाहर निकालते हुए महिला यात्रियों को सुरक्षित बैठने की व्यवस्था कराई गई.

प्रभारी मनोहरलाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई और उन्हें न सिर्फ सुरक्षित जगह दिलाई गई बल्कि उनके सामान की सुरक्षा व अन्य नियमों की जानकारी भी दी गई.

यात्रियों को किया गया जागरूकआरपीएफ टीम ने इस दौरान यात्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उन्हें यह बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान अपने सामान की निगरानी कैसे रखें. यात्रियों को मादक पदार्थों या विस्फोटक सामग्री के साथ यात्रा न करने की भी सलाह दी गई.

इसके साथ ही रेल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर अपील की गई कि यात्री रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

गर्मी में बढ़ी सुरक्षा, स्टेशन पर तैनात हुए अतिरिक्त जवानगर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है.RPF का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

First Published :

April 22, 2025, 12:33 IST

homerajasthan

अचानक ट्रेन की महिला कोच में घुसा एक शख्स, तुरंत पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ…!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj