Sultan Bazaar History | Hyderabad Old Market Name | Sultan Bazaar Hyderabad Facts | Purana Naam Sultan Bazaar | Hyderabad Heritage Market | Sultan Bazaar Story

Last Updated:November 28, 2025, 12:05 IST
Hyderabad Purana Naam Sultan Bazaar: हैदराबाद का प्रसिद्ध सुल्तान बाजार अपनी ऐतिहासिक पहचान और पुराने मार्केट कल्चर के लिए जाना जाता है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस भीड़भाड़ वाले बाजार का एक पुराना नाम भी था, जो इसकी विरासत और उस दौर की जीवनशैली को दर्शाता है. इसकी कहानी शहर की संस्कृति और व्यापारिक इतिहास से गहराई से जुड़ी है.
हैदराबाद: सुल्तान बाज़ार का इतिहास वास्तव में भारत के ब्रिटिश शासन काल से जुड़ा है. इसकी स्थापना ब्रिटिश रेजीडेंसी के निर्माण के साथ हुई थी और उस दौरान यह रेजीडेंसी बाज़ार के नाम से जाना जाता था. 14 जून 1933 को इस क्षेत्र का प्रशासनिक नियंत्रण ब्रिटिश सरकार से हैदराबाद के निज़ाम को सौंप दिया गया जिससे शहर में एक ही इलाके पर दो सरकारों के शासन की अनोखी स्थिति का अंत हुआ.
बाद में इस बाजार का नामकरण उस क्षेत्र के नवाब सैयद सुल्तानुद्दीन के नाम पर कर दिया गया और तब से यह सुल्तान बाज़ार के नाम से प्रसिद्ध है. इसकी कहानी शहर की संस्कृति और व्यापारिक इतिहास से गहराई से जुड़ी है.
शॉपिंग का स्वर्गसुल्तान बाज़ार मुख्य रूप से महिलाओं के कपड़ों पारंपरिक हथकरघा बुनाई वाले कपड़ों और साड़ियों, चांदी के बर्तनों और गहनों के लिए एक बड़ा केंद्र है. यहां 500 से अधिक दुकानें हैं जो इन सामानों के अलावा जूते, सामानों का नकली जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू वस्तुएँ भी बेचती हैं. खरीदारी करने का यहाँ का अनुभव मोलभाव किए बिना अधूरा रहता है.
ऐतिहासिक स्थलयह केवल एक बाजार ही नहीं बल्कि इतिहास का एक जीवंत हिस्सा है. यहाँ सुल्तान बाजार घड़ी मीनार 1865 में निर्मित, हशमत गंज द्वार और 1866 में स्थापित सरकारी बॉयज़ हाई स्कूल जैसे ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं.
यहां कैसे पहुंचेंसुल्तान बाजार मेट्रो स्टेशन बाजार के सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन है जो हैदराबाद मेट्रो की ग्रीन लाइन पर स्थित है. स्टेशन के विभिन्न गेट आपको कोटि मेडिकल कॉलेज कोटि बस टर्मिनल और डाकघर जैसे नजदीकी स्थानों पर ले जाते हैं कोटि में स्थित टीएसआरटीसी का बस टर्मिनल शहर के सभी हिस्सों से जुड़ता है. एम.जी.बी.एस सबसे नजदीकी बस स्टेशन है, जो केवल 1 मिनट की पैदल दूरी पर है.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
November 28, 2025, 12:05 IST
homeandhra-pradesh
हैदराबाद में छिपा शॉपिंग स्वर्ग! सुल्तान बाजार का पुराना नाम जानकर उड़ेंगे होश



