Entertainment

सुनील ग्रोवर ने की आमिर खान की नकल, जया बच्चन पर भी कसा तंज, वीडियो देख मि. परफेक्शनिस्ट ने दी प्रतिक्रिया

Last Updated:January 04, 2026, 23:34 IST

सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका ह्यूमर क्यों इतना असरदार है. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के लेटेस्ट एपिसोड में सुनील ने आमिल खान की मिमिक्री की, जिस पर आमिर ने भी प्रतिक्रिया दी है. इस मिमिक्री के दौरान सुनील ने जया बच्चन पर भी तंज किया. इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

सुनील ने की आमिर की नकल, जया बच्चन पर भी कसा तंज, एक्टर ने किया रिएक्टसुनील ग्रोवर की मिमिक्री पर आमिर खान ने रिएक्शन दिया.

मुंबई. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर का आमिर खान वाला एक्ट ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे गेस्ट के तौर पर आए थे. इस एपिसोड में सुनील ने आमिर की मिमिक्री की, जिसकी तारीफ कर रहे हैं. इसके क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सुनील ने आमिर की मिमिक्री के दौरान पैपराजी पोज देते हुए जया बच्चन पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा. सुनील की परफॉर्मेंस को कई लोगों ने सीजन के सबसे मजेदार पलों में से एक बताया. सुनील के इस मिमिक्री पर आमिर खान प्रतिक्रिया दी है.

आमिर खान ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें यह परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई. उन्होंने कहा, “मैं इसे मिमिक्री भी नहीं कहूंगा. यह इतना असली था कि मुझे लगा मैं खुद को देख रहा हूं. मैंने एक छोटा सा क्लिप देखा. अब मैं पूरा एपिसोड देखने वाला हूं. लेकिन जो देखा, वो बेशकीमती था. मैं इतना हंस रहा था कि सांस नहीं ले पा रहा था!”

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj