Sweet Pongal Recipe | South Indian Winter Sweets | Meetha Pongal Prasad | Pongal Health Benefits | South Indian Desserts | Sweet Pongal Bhog

Last Updated:November 24, 2025, 17:01 IST
Sweet Pongal Recipe: सर्दियों में साउथ इंडिया की पारंपरिक मीठा पोंगल डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को गर्माहट और ऊर्जा भी देती है. भगवान को भोग लगाने में खास मानी जाने वाली यह डिश चावल, दाल और गुड़ से बनती है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और त्योहारों के साथ-साथ सर्द दिनों में भी खूब पसंद की जाती है.
हैदराबाद: पोंगल एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय मिठाई है जो विशेष रूप से सर्दियों में बनाई जाती है. यह चावल और दाल से तैयार होती है और न सिर्फ भगवान को भोग लगाने के लिए बेहद पवित्र मानी जाती है, बल्कि यह शरीर को अंदर से गर्मी भी प्रदान करती है. चावल और दूध की खीर की तरह ही, मीठा पोंगल बनाने का अपना एक अलग और आसान तरीका है इसकी आसान रेसिपी.
मीठा पोंगल बनाने के लिए सामग्रीआधा कप चावल2-3 चम्मच मूंग दालआधा कप गुड़ (या गुड़ का पाउडर)2-3 चम्मच देसी घी4-5 किशमिश4-5 काजू4-5 बादाम (बारीक कटे हुए)आधा चम्मच इलायची पाउडर1 चुटकी जायफल (पिसा हुआ)1 गिलास पानी
मीठा पोंगल बनाने की विधिएक कड़ाही में थोड़ा नारियल का तेल या घी गर्म करें इसमें मूंग दाल और चावल डालकर हल्का भूरा होने तक अच्छी तरह भून लें भूनने के बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें.
पकाने की प्रक्रियाएक प्रेशर कुकर या भारी तले की कड़ाही में भुने हुए चावल-दाल का मिश्रण डालें इसमें 1 गिलास पानी मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें. प्रेशर कुकर को बंद करके दो सीटी आने तक पकने दें. यदि कड़ाही में पका रहे हैं, तो चावल और दाल के पूरी तरह नरम होने तक पकाएं.
गुड़, मसाले डालें और सजायेकुकर खोलकर इसमें गुड़ डालें गैस की आंच धीमी कर दें और गुड़ के पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह चलाते रहें. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें यदि चाहें तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं गर्मागर्म मीठा पोंगल परोसें. इसे भगवान को भोग लगाने के लिए या फिर सर्दियों में गर्माहट के लिए नाश्ते में खा सकते हैं.
बिल्कुल मंदिर वाले प्रसाद जैसा लगेगायह स्वादिष्ट मीठा पोंगल घर में बने शुद्ध घी, गुड़ और इलायची की खुशबू के साथ न सिर्फ त्योहारों का स्वाद बढ़ा देता है, बल्कि ठंड के मौसम में शरीर को प्राकृतिक गर्माहट भी देता है. आप इसे पूजा, प्रसाद या फिर परिवार संग मीठे पकवान के रूप में जरूर बनाएं. इस सरल रेसिपी से इसका पारंपरिक स्वाद बिल्कुल मंदिर वाले प्रसाद जैसा लगेगा.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
November 24, 2025, 17:01 IST
homelifestyle
ठंड में चाहिए शरीर को गर्मी? ट्राई करें ये साउथ इंडियन डिश, स्वाद लाजवाब



