माधुरी दीक्षित का नहीं, श्रीदेवी का सुनिए ‘एक-दो-तीन’ गाना, मिथुन चक्रवर्ती के साथ लगाए थे जोरदार ठुमके

तेजाब फिल्म के गाने एक दो तीन ने धूम मचा दी थी. जिसमें माधुरी दीक्षित का एक एक डांस स्टेप्स रौला मचाने में कामयाब रहा था. लेकिन क्या आपने श्रीदेवी का एक दो तीन गाना सुना है. जी हां, माधुरी से पहले श्रीदेवी का सेम लिरिक्स वाला गाना रिलीज हुआ था. जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती नजर आए थे. ये गाना है श्रीदेवी-मिथुन की फिल्म वक्त की आवाज का. जिसमें चांदनी रेड ड्रेस में जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती भी डांस करते हैं तो सामने कादर खान और एक्टर रंजीत देखते रह जाते हैं. श्रीदेवी के एक दो तीन गाने को Sudesh Bhosle और Alisha Chinoy ने गाया था तो बप्पी लहरी ने म्यूजिक दिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
माधुरी दीक्षित का नहीं, श्रीदेवी का सुनिए ‘एक-दो-तीन’ गाना, लगाए थे ठुमके



