वनप्लस 15T जल्द लॉन्च, दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5- oneplus 15t making in process features leaked may launch in 2026 big 7000mah battery

वनप्लस अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज़ वनप्लस 15 के तहत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी वनप्लस 15T नाम का एक नया फोन ला सकती है, जो इस सीरीज़ का तीसरा मॉडल होगा. कहा जा रहा है कि यह फोन पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आएगा और इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट (छोटा लेकिन दमदार) हो सकता है.
चीन के मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, वनप्लस ने वनप्लस 15T की लॉन्च तैयारी शुरू कर दी है. इतना ही नहीं, कंपनी ने इस फोन से जुड़े कुछ एक्सेसरीज़ का ट्रायल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस इस फोन के लिए एक मैग्नेटिक स्नैप केस पर भी काम कर रहा है, जो व्हाइट या ग्रे कलर ऑप्शन में आ सकता है.
डिस्प्ले और डिजाइनलीक्स के मुताबिक, वनप्लस 15T में 6.3-इंच की 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है. यह डिस्प्ले AMOLED पैनल हो सकती है, जो शानदार कलर और ब्राइटनेस देगी. खास बात यह है कि फोन में 165Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा.
डिजाइन की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है, जो इसे प्रीमियम लुक और मजबूत बॉडी देगा.
परफॉर्मेंस और सिक्योरिटीवनप्लस 15T में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही जा रही है, जो तेज और ज्यादा सुरक्षित माना जाता है. इसके अलावा, फोन में 7,000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल संभव होगा.
कैमरा और प्रोसेसरकैमरा सेक्शन में फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है, जिससे ज़ूम फोटोग्राफी भी बेहतर होगी.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो इसे एक बढ़ियां फ्लैगशिप फोन बनाएगा.
कब आएगा नया फोनरिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस 15T को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. पहले यह फोन चीन में आएगा और बाद में इसे भारत में वनप्लस 15s नाम से लॉन्च किया जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि वनप्लस 15T एक ऐसा कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन हो सकता है, जो दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा. आने वाले समय में इसके बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है.



