Rajasthan

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राजनीति के क्षेत्र में खोले रोजगार के नए दरवाजे, अब आइए मैदान में और दिखाइए दमखम

Last Updated:November 24, 2025, 13:34 IST

Jaipur Latest News : राजस्थान में अब सरकारी नौकरियों के साथ ही राजनीति में भी आगे आने के लिए युवाओं समेत नेतागिरी के शौकिन अन्य लोगों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सूबे में करीब साढ़े तीन हजार ग्राम पंचायतें, 85 पंचायत समितियां और 8 नई जिला परिषदों का गठन कर राजनीतिक क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर दिए हैं. राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राजनीति के क्षेत्र में खोले रोजगार के नए दरवाजेराजस्थान में करीब साढ़े तीन हजार नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं.

जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब सरकारी नौकरियों के अलावा राजनीति में करियर बनाने की इच्छुक लोगों की भी राह आसान कर दी है. सरकार ने राजस्थान ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा कर लिया है. इसमें बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ाई गई है. यह संख्या करीब साढ़े तीन हजार है. जाहिर है इससे राजस्थान में अब पंच पटेलों की संख्या बढ़ेगी. राजनीति में रूचि रखने वाले युवाओं और अन्य लोगों के लिए यह बड़ा अवसर है. अगर वे राजनीति में जाना चाहते हैं तो अब खुलकर मैदान में आ सकते हैं. राजस्थान की राजनीति में अगले साल ग्रामीण राजनीति में खासा पद सामने आएंगे.

इनमें सरपंच और उपसरपंच के अलावा प्रधान, उप प्रधान, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के पद भी शामिल हैं. इनके अलावा हजारों पद गांव के वार्ड पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषदों के सदस्य के होंगे. हालांकि अभी इनमें कुछ समय तक घटत-बढ़त का दौर चलेगा. ग्राम पंचायतों में इस बढ़ोतरी से इस बार सरपंचों और उप सरपंचों का बूम आएगा. कई युवा और अन्य लोग तो इसकी तैयारियों में लग भी गए हैं.

करीब 85 नई पंचायत समितियां भी गठित की गई हैंदरअसल राजस्थान में पंचायतों को पुनर्सीमांन किया गया है. परिसीमन की इस प्रक्रिया के बाद सरकार ने राजस्थान में 3441 से नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है. नई पंचायतों के गठन से राजस्थान में अब 14 हजार से ज्यादा पंचायतें हो गई हैं. इससे पूरे राजस्थान में लगभग सभी ग्राम पंचायतों का नक्शा बदल गया है. अगले साल राजस्थान में पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव होने हैं. 3441 से नई ग्राम पंचायतों के गठन के साथ ही करीब 85 नई पंचायत समितियां भी गठित की गई है. इनमें इतने ही प्रधान और उपप्रधान के पद भी बढ़ गए हैं.

आठ नई जिला परिषद के गठन का काम भी पूरा हो गया हैवहीं सूबे में पूर्व में गठित किए गए आठ नए जिलों में जिला परिषद के गठन का काम भी पूरा हो गया है. नई जिला परिषदें बन जाने से उनमें भी आठ नए जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख बनेंगे. इनके साथ ही जिला परिषदों के वार्ड भी बढ़ेंगे. ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषदों तीन संस्थाओं में सभी पदों को मिलाकर देखा जाए तो राजस्थान की राजनीति में अगले साल हजारों नए पद सजिृत होंगे. इनके अलावा इन संस्थाओं के लिए सरकारी स्टाफ भी बढ़ जाएगा. ग्रामीण इलाकों में नई पंचायतों और पंचायत समितियों की घोषणा के साथ ही वहां दावेदार सामने आने लग गए हैं.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 24, 2025, 13:34 IST

homerajasthan

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने राजनीति के क्षेत्र में खोले रोजगार के नए दरवाजे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj