जोधपुर में आज 2 घंटे बिजली बंद, कहीं आपका इलाका भी तो नहीं है शामिल, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम

जोधुपर. राजस्थान के जोधपुर में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई इलाकों में सोमवार को बिजली बंद रहेगी. शहर में 2 घंटे तक बिजली नहीं आएगी. बिजली विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे.र खरखाव के दौरान लाइनों की तकनीकी जांच, आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे, जिससे भविष्य में फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से बचा जा सके. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में लगभग दो घंटे तक बिजली नहीं आएगी.
जिससे आमजन को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आमजन से सहयोग की अपील की गई है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए समय से पहले जरूरी काम निपटा लें. जोधपुर के 33/11 KV पाल जीएसएस से संबंधित 11 KV फीडर रीको, PHED, पाल रूरल, पाल गांव, सांगरिया, आरती नगर, गंगाणा, आशियाना, वीतराग सिटी, अरिहंत अदिता, थोरियों की ढाणी, ऊर्जा विहार के आस-पास का संपूर्ण क्षेत्र बंद रहेगा.
इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
जोधपुर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक 33/11 केवी सबस्टेशन सूरसागर-2 से रेडियो फाटा, भूरंटिया, कालूराम जी बावड़ी, व्यापारियों का मोहल्ला, रकासनी, सिंधियों की गली, भाकरी बाइपास रोड, पुरानी भाकरी बास, नई भाकरी बास, भुजवातों का बास से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी. 33/11 केवी सबस्टेशन कबीर नगर से तुलसी कॉलोनी, कबीर नगर, मेघवाल बस्ती, रामबाग हरिजन बस्ती, रामदेव पेट्रोल पंप, PHED पंप, सूरजमल हॉस्पीटल, कुत्तों का बाड़ा, धर्मवातों का बास से संबंधित सम्पूर्ण क्षेत्र में भी रखरखाव कार्य के चलते बिजली कट रहेगी.
रखरखाव कार्य के बाद बिजली होगी बहाल
निर्धारित समय के दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है. बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें ताकि असुविधा से बचा जा सके. बिजली लाइनों के रखरखाव और तकनीकी सुधार कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी जाएगी. विभाग का प्रयास रहेगा कि कार्य समय पर पूरा हो और उपभोक्ताओं को न्यूनतम परेशानी का सामना करना पड़े



