Rajasthan

gardening tips | safe gardening practices | garden safety tips | gardening gloves use | gardening mask benefits | plant care tips

Last Updated:December 18, 2025, 09:52 IST

Gardening Tips: गार्डनिंग जितनी सुकून देने वाली है, उतनी ही सावधानी भी जरूरी है. पौधों की देखभाल के दौरान हाथों में चोट, एलर्जी या इंफेक्शन का खतरा रहता है. इसलिए गार्डनिंग करते समय दस्ताने पहनना, धूल-मिट्टी से बचाव के लिए मास्क लगाना और सही औजारों का उपयोग करना जरूरी है. साफ-सफाई, सही पोश्चर और समय-समय पर ब्रेक लेकर आप सुरक्षित और स्वस्थ गार्डनिंग का आनंद ले सकते हैं.Gardening Tips

Gardening Tips: आजकल घरों में गार्डनिंग का शौक तेजी से बढ़ रहा है. लोग टेरेस गार्डन, किचन गार्डन और बालकनी गार्डन बना रहे हैं. पौधे लगाना जितना सुकून देता है, उतना ही जरूरी है गार्डनिंग करते समय सेफ्टी का ध्यान रखना. गार्डनिंग एक्सपर्ट राकेश कुमार के अनुसार अक्सर लोग बिना सुरक्षा उपाय के मिट्टी खोदते हैं, खाद डालते हैं या स्प्रे करते हैं, जिससे स्किन एलर्जी, इंफेक्शन या सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. गार्डनिंग के दौरान दस्ताने, मास्क और सही कपड़ों का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. थोड़ी सी केयर आपको लंबे समय तक हेल्दी और सुरक्षित रख सकती है.

Gardening Tips

गार्डनिंग एक्सपर्ट राकेश कुमार बताते हैं कि गार्डनिंग करते समय हैंड ग्लव्स यानी दस्ताने सबसे जरूरी सेफ्टी आइटम हैं. मिट्टी में कई तरह के जर्म्स, बैक्टीरिया और कीड़े हो सकते हैं, जो सीधे हाथों के संपर्क में आने से नुकसान पहुंचा सकते हैं. बिना दस्ताने काम करने से हाथों में कट, खुजली या इंफेक्शन हो सकता है. खासकर कांटेदार पौधों, गुलाब या कैक्टस के साथ काम करते समय मोटे दस्ताने पहनना जरूरी है. इसके अलावा रबर या कॉटन ग्लव्स आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं. काम खत्म होने के बाद हाथों को साबुन से अच्छे से धोना भी एक जरूरी सावधानी है.

Gardening Tips

इसके अलावा मास्क पहनना भी गार्डनिंग सेफ्टी का अहम हिस्सा है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. खाद, मिट्टी या कीटनाशक स्प्रे करते समय हवा में धूल और केमिकल पार्टिकल्स उड़ते हैं. इन्हें सांस के जरिए अंदर लेने से एलर्जी, खांसी या सांस की समस्या हो सकती है. इसलिए गार्डनिंग करते समय फेस मास्क पहनना जरूरी है. खासकर जब आप पेस्टिसाइड, फंगीसाइड या लिक्विड स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हों. सिंपल कॉटन मास्क भी काफी हद तक सुरक्षा देता है और आपकी हेल्थ को सुरक्षित रखता है.

Add as Preferred Source on Google

Gardening Tips

एक्सपर्ट के अनुसार गार्डनिंग के दौरान कपड़ों का सही चुनाव भी बहुत जरूरी है. हमेशा फुल स्लीव शर्ट और फुल पैंट पहनकर काम करें, ताकि स्किन सीधे धूप, कीड़ों या पौधों से सुरक्षित रहे. खुले चप्पल की जगह बंद जूते या गमबूट पहनना बेहतर होता है, इससे पैरों में चोट लगने का खतरा कम होता है. धूप में लंबे समय तक काम करते समय कैप या हैट पहनना भी फायदेमंद है. इससे हीट स्ट्रोक और सिरदर्द से बचाव होता है. सही कपड़े गार्डनिंग को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं.

Gardening Tips

एक्सपर्ट राकेश ने बताया कि गार्डनिंग टूल्स का सही इस्तेमाल और देखभाल भी सेफ्टी के लिए जरूरी है. कुदाल, कैंची, प्रूनर जैसे औजार हमेशा तेज और साफ होने चाहिए. टूटे या जंग लगे टूल्स से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. काम खत्म होने के बाद टूल्स को साफ करके सूखी जगह पर रखें. बच्चों की पहुंच से दूर रखना भी जरूरी है. अगर इलेक्ट्रिक टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो हाथ सूखे रखें और वायर की जांच जरूर करें. थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसे से बचा सकती है.

Gardening Tips

<br />एक्सपर्ट राकेश कुमार ने कहा कि गार्डनिंग करते समय अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है. लंबे समय तक झुककर काम न करें, बीच-बीच में ब्रेक लें और पानी पीते रहें. थकान या चक्कर महसूस हो तो तुरंत काम रोक दें. केमिकल खाद और पेस्टिसाइड का इस्तेमाल कम से कम करें और नेचुरल विकल्प अपनाएं., गार्डनिंग एक हेल्दी हॉबी है, लेकिन सही सेफ्टी के बिना यह परेशानी भी बन सकती है.

First Published :

December 18, 2025, 09:52 IST

homeagriculture

दस्ताने और मास्क नहीं पहने? गार्डनिंग करते समय ये गलती पड़ सकती है भारी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj