भरतपुर : ठंड ने बढ़ाया बाजारों का पारा! भरतपुर में सजे गर्म कपड़े, खरीदारों की उमड़ी भारी भीड़

Last Updated:December 15, 2025, 13:01 IST
Bharatpur News Hindi : भरतपुर में सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. ठंड बढ़ते ही शहर के हर कोने में गर्म कपड़ों की दुकानों पर रौनक लौट आई है. स्वेटर, जैकेट से लेकर बच्चों के विंटर वियर तक की खरीदारी जोरों पर है, जिससे बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी हुई है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर : भरतपुर में सर्दियों की दस्तक के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. ठंड बढ़ते ही अब बाजार गर्म कपड़ों से सजने लगे हैं. शहर की हर गली चौराहा और प्रमुख बाजारों में स्वेटर, जैकेट, कोट, टोपी, मफलर, शॉल और बच्चों के लिए खास विंटर वियर की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है. सुबह से लेकर देर रात तक लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं. खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश से आने वाले व्यापारी भरतपुर में गर्म कपड़ों की बड़ी सेल लगा रहे हैं.
ये व्यापारी थोक और खुदरा दोनों स्तरों पर बिक्री कर रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को किफायती दामों पर अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिल रहे हैं. बाजारों में ऊनी स्वेटर से लेकर आधुनिक डिजाइन की जैकेट और हुडी तक की भरपूर रेंज उपलब्ध है. बच्चों के लिए रंग-बिरंगे और आकर्षक डिजाइन वाले गर्म कपड़े लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं. वहीं बुजुर्गों के लिए शॉल और ऊनी टोपी की मांग भी बढ़ी है. महिलाएं फैशनेबल शॉल और स्टाइलिश स्वेटर की खरीदारी कर रही हैं.जबकि युवाओं में जैकेट और ट्रेंडी विंटर वियर का क्रेज देखने को मिल रहा है.
सर्दी आते ही भरतपुर में सजे गर्म कपड़ों के बाजारभरतपुर में सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों का अलग से बाजार भी लगता है. जहां अस्थायी दुकानों पर बड़ी संख्या में व्यापारी अपने उत्पाद बेचते नजर आते हैं. यहां क्वालिटी और डिजाइन के हिसाब से कीमतें तय की गई है. जिससे हर वर्ग के ग्राहक अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर पा रहे हैं. कुछ दुकानों पर विशेष छूट और ऑफर भी दिए जा रहे हैं. जिससे बाजार में और ज्यादा भीड़ उमड़ रही है.
ठंड बढ़ते ही भरतपुर में गर्म कपड़ों की बिक्री तेजव्यापारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में गर्म कपड़ों की बिक्री और तेज होने की उम्मीद है. वहीं ग्राहकों का कहना है कि यहां एक ही जगह पर कई तरह के विकल्प और उचित दाम मिलने से खरीदारी करना आसान हो गया है. कुल मिलाकर मानो तो सर्दियों की शुरुआत के साथ ही भरतपुर के बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी जोरों पर है और बाजारों की यह रौनक आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
December 15, 2025, 13:01 IST
homerajasthan
भरतपुर: सर्दियों में गर्म कपड़ों की खरीदारी से बाजारों में रौनक



