Rajasthan

स्कूल से लौटी और कुछ ही देर में सब खत्म… 10वीं की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई दंग!

Last Updated:November 03, 2025, 19:57 IST

Pali News: पाली जिले में 15 वर्षीय साक्षी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल और स्कूल साथियों से जानकारी ली जा रही है. इलाके में शोक है.

ख़बरें फटाफट

स्कूल से लौटी, कुछ देर में सब खत्म...10वीं की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, सभी दंग

श्यामलाल चौधरी/पाली. जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. यहां 15 वर्षीय छात्रा साक्षी ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि साक्षी दोपहर में स्कूल से घर लौटी थी और कुछ ही देर बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. जब परिजनों ने उसे कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो शक होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. साक्षी कमरे में फंदे से लटक रही थी.

घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. परिजन तुरंत साक्षी को नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया. साक्षी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है और परिजनों के अनुसार, उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका किसी को अंदाजा नहीं है. परिवार का कहना है कि वह सामान्य रूप से स्कूल गई थी और किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं दिखा रही थी.

मोबाइल और स्कूल के साथियों से भी जानकारी ली जा रहीसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस अब साक्षी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है और उसके दोस्तों व स्कूल शिक्षकों से भी जानकारी जुटा रही है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे किसी प्रकार के तनाव, मानसिक दबाव या किसी घटना के संकेत तलाशे जा रहे हैं.

फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. साक्षी की मौत से इलाके में शोक की लहर है. लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं कि आखिर एक 15 साल की बच्ची को ऐसा कदम उठाने पर क्या मजबूर कर गया.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

First Published :

November 03, 2025, 19:57 IST

homerajasthan

स्कूल से लौटी, कुछ देर में सब खत्म…10वीं की छात्रा ने उठाया ऐसा कदम, सभी दंग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj