झोटवाड़ा वीडियो पर कांग्रेस सरकार भिड़ी

Last Updated:November 19, 2025, 18:07 IST
जयपुर के झोटवाड़ा का एक वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान की सियासत गरमाई है. वीडियो में मतदाता और बीएलओ के बीच बहस दिख रही है, जिसमें मतदाता का आरोप है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाया गया. कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए सरकार पर तीखा हमला किया है, जबकि सरकार आरोपों को बेबुनियाद बता रही है. बीएलओ पर दबाव और शिक्षक-चुनावी जिम्मेदारियों के विवाद ने इसे और संवेदनशील बना दिया है. बीजेपी का कहना है कि मतदाता सूची में गलती होने पर सुधार के पर्याप्त अवसर मौजूद हैं.
ख़बरें फटाफट
बीएलओ और वोटर का वीडियो हुआ वायरल
जयपुर. राजस्थान की सियासत में नया तूफ़ान उस समय उठ गया जब जयपुर के झोटवाड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो में एक मतदाता और ब्लॉक स्तर अधिकारी के बीच बहस दिखी. मतदाता का आरोप था कि बीएलओ कभी उनके घर आए ही नहीं और उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया. जैसे ही वीडियो सामने आया, कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया, सवाल उठने लगे की क्या बिहार की तर्ज़ पर राजस्थान में भी बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं.
बीएलओ और वोटर के बीच बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस आरोप लगा रही है कि सरकार दबाव बनाकर बीएलओ से सिलेक्टिव एसआईआर करवा रहे हैं और कुछ वर्गों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, वहीं सरकार बिहार के बाद इसे कांग्रेस की घबराहट बता रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और प्रताप सिंह खाचरियावास ने सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि इतनी जल्दबाज़ी क्यों, और लोगों को नाम जोड़ने या सुधारने का पर्याप्त समय क्यों नहीं दिया जा रहा.
BLO पर दबाव का विवाद
बीएलओ पर दबाव का विवाद इसलिए भी गंभीर हो गया क्योंकि कुछ दिनों पहले एक बीएलओ ने कथित दबाव की वजह से आत्महत्या कर ली. सरकार कहती है—घटना गंभीर है, जांच हो रही है. लेकिन सवाल सरकार से भी पूछे जा रहे हैं क्यों बीएलओ पर इतना बोझ, बीजेपी विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर मांग की है कि शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत देने की नीति बने. शिक्षक नेता भी यही कह रहे हैं पढ़ाना हमारा काम है, चुनाव और दूसरे कामों का बोझ न डालें.
सरकार का रुख
राजस्थान सरकार, कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है, सरकार का कहना है कि शिक्षक वर्षों से चुनाव कार्य करते आए हैं और इस पर कोई दबाव नहीं है. उनका तर्क है कि कांग्रेस बेवजह इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रही है, न बिहार में यह आरोप चला, न राजस्थान में चलेगा. वहीं बीजेपी का कहना है कि यदि किसी वोटर का नाम कटता भी है, तो उनके पास तीन अवसर हैं आपत्ति दर्ज करने और नाम जोड़वाने के, पार्टी का तर्क है कि कांग्रेस इसलिए परेशान है कि इस प्रक्रिया में अवैध प्रवासियों के नाम कट सकते हैं. राजस्थान में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर यह विवाद अब राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुका है.
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 19, 2025, 17:51 IST
homerajasthan
राजस्थान में एसआईआर पर वायरल वीडियो से छिड़ा विवाद, देखें वीडियो



