Rajasthan

Sewar Central Jail | Gita Distribution in Jail | Hare Rama Hare Krishna Bhajan | Bharatpur Jail Spiritual Program

Last Updated:November 23, 2025, 19:26 IST

Bharatpur Jail ISKCON Geeta Seva: भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल में इस्कॉन द्वारा आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर “हरे रामा–हरे कृष्णा” के भजनों से गूंज उठा. कार्यक्रम में 500 कैदियों को गीता प्रदान की गई. इस पहल का उद्देश्य कैदियों के मन में सकारात्मक सोच, मानसिक शांति और जीवन सुधार के मार्ग को प्रोत्साहित करना है. जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना की.

भरतपुर: भरतपुर सेवर सेंट्रल जेल में आज इस्कॉन मंदिर वृंदावन द्वारा श्रीमद् भागवत गीता वितरण एवं सत्संग हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य कैदियों के हृदय परिवर्तन मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मकता लाना था कार्यक्रम के दौरान करीब 500 कैदियों को श्रीमद् भागवत गीता की प्रतियां भेंट की गईं ताकि वे आध्यात्मिक मार्ग से जुड़कर अपने जीवन में सुधार ला सकें सत्संग की शुरुआत भगवान के भजनों और हरे रामा–हरे कृष्णा महामंत्र के सामूहिक जाप से हुई.

भजन-कीर्तन में कैदी भाव-विभोर होकर थिरकते दिखाई दिए इस दौरान माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया कैदियों के चेहरों पर अपनत्व और उमंग देखने को मिली, मानो कुछ क्षणों के लिए वे जेल की दीवारों से दूर आध्यात्मिक संसार में खो गए हो. इस्कॉन मंदिर वृंदावन से आए विजयदास महाराज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद कैदियों के भीतर सकारात्मक सोच और नये जीवन की प्रेरणा जगाना है, उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता एक ऐसी दिव्य ग्रंथ है.

समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जातेजो व्यक्ति को सही रास्ते की ओर ले जाती है. हमारी कोशिश है कि कैदी इस पवित्र ग्रंथ का अध्ययन कर अपने भीतर परिवर्तन ला सकें बुराइयों से दूर होकर सच्चाई और सदाचार की राह पर चल सकें, उन्होंने कहा महाराज ने कैदियों को कर्म भक्ति और सद्मार्ग के महत्व के बारे में भी विस्तृत संदेश दिए कार्यक्रम में जेल अधीक्षक परमजीत सिंह संधू भी मौजूद रहे उन्होंने बताया कि जेल में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं, जिनसे कैदियों को मानसिक शांति और नैतिक प्रेरणा मिलती है.

उन्होंने कहा कि इस्कॉन द्वारा कराया गया सत्संग और गीता वितरण कार्यक्रम बेहद सार्थक पहल है, क्योंकि इससे कैदियों में आध्यात्मिक सोच विकसित होती है. इस तरह के धार्मिक आयोजनों से कैदी अपने पुराने गलतियों पर विचार करते हैं और एक नयी सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होते हैं. सत्संग के दौरान इस्कॉन के संतों ने न सिर्फ श्रीमद् भागवत गीता का पाठ कराया बल्कि कैदियों को धार्मिक माला और प्रसाद भी वितरित किया कार्यक्रम के अंत तक कैदियों में उत्साह और शांति का मिश्रित भाव साफ झलक रहा था सेवर सेंट्रल जेल में आयोजित यह आध्यात्मिक पहल कैदियों के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखाई दी

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

November 23, 2025, 19:26 IST

homerajasthan

जेल में आध्यात्मिक माहौल! इस्कॉन ने 500 कैदियों को गीता देकर दिखाई नई राह

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj