Entertainment

माता की चौकी में भक्ति या ड्रामा? सुधा चंद्रन ने जागरण वीडियो ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. पिछले दिनों एक देवी जागरण के वीडियो में वह आध्यात्मिक भावावेश में डूबी हुईं नजर आईं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. किसी ने इसे भक्ति और आस्था से जोड़ा तो किसी ने इसे ‘नकली’ और ‘ड्रामा’ बताया. ट्रोलर्स के निशाने पर आने के बाद एक्ट्रेस भी कहा तचुप रहने वालीं. उन्होंने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और मुंहतोड़ जवाब दिया.

सुधा चंद्रन की भक्ति को लोगों ने फेक ड्रामा कहा तो अब इस पूरे मामले पर सुधा चंद्रन ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है और साफ कहा है कि उन्हें किसी को भी खुद को जस्टिफाई करने की जरूरत नहीं है.

सुधा चंद्रन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जूम को दिए इंटरव्यू में सुधा चंद्रन ने कहा कि वायरल वीडियो के बाद कई लोगों ने उनकी आध्यात्मिक अनुभूति को नकारते हुए इसे महज ड्रामा बताया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधा ने कहा, ‘मैं यहां किसी को जस्टिफाई करने नहीं आई हूं. मेरी जिंदगी की अपनी धारणा है. मैं कुछ कनेक्शन्स का सम्मान करती हूं. मुझे लोगों से कोई लेना-देना नहीं है. जो ट्रोल करते हैं, अच्छी बात है, वे अपनी जिंदगी में खुश रहें.’

‘मैं ट्रोल्स का जवाब देने वाली नहीं हूं’

सुधा चंद्रन ने आगे कहा कि लाखों लोग जो इस अनुभव से जुड़ाव महसूस करते हैं, वही उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. ‘मैं किसी के सवालों या ट्रोल्स का जवाब देने वाली नहीं हूं. मैं सेल्फ-मेड महिला हूं और सम्मान, गरिमा और दिव्य आशीर्वाद के साथ जिंदगी जीती रहूंगी.’

मैंने कभी नहीं सोचा ‘लोग क्या कहेंगे’

सुधा ने अपने पैर गंवाने के बाद भी डांस और एक्टिंग में लौटने के संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मेरी जिंदगी में मैंने कभी नहीं सोचा कि ‘लोग क्या कहेंगे, क्या सोचेंगे’. मेरे एक्सीडेंट के बाद भी लोगों ने कहा था कि ‘क्या बेवकूफी कर रही हो तुम’. लेकिन जब वही एक सक्सेस स्टोरी बन जाती है तो लोग उसी के बारे में चर्चा करते हैं.’

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर सुधा चंद्रन के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें वह एक जागरण में नजर आ रही थी. माता के भजन के दौरान अचानक वो भावुक हो गईं. जैसे उन्होंने देवी अवतार ले लिया हो. वीडियो में देखा जा सकता था कि वह भजन की धुन पर भावावेश में हॉल में उछल रही थीं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पा रही थीं. कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की. सुधा ने इस दौरान ‘जय माता दी’ लिखा हेडबैंड पहना हुआ था.

टीवी की दिग्गज हसीनाओं में एक सुधा चंद्रन

सुधा चंद्रन टीवी की दिग्गज हैं. वे ‘नागिन’ के पहले दो सीजन्स में यामिनी राहेजा के किरदार के लिए खासी मशहूर हुईं. इसके अलावा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘कहीं किसी रोज’, ‘माता की चौकी’, ‘कल्युग में भक्ति की शक्ति’ जैसी कई धारावाहिकों में नजर आईं. 1985 में फिल्म ‘मयूरी’ से उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी) मिला था. 16 साल की उम्र में एक्सीडेंट में उनका एक पैर कट गया, लेकिन उन्होंने डांस और एक्टिंग में कमबैक किया और लाखों को प्रेरित किया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj