Tech

OpenAI new app integration feature in chatgpt users can control spotify canva telegram booking zillow- अब ChatGPT के अंदर ही चलेंगे आपके पसंदीदा ऐप्स, आ गया OpenAI का बड़ा अपडेट

ChatGPT अब सिर्फ चैटिंग टूल नहीं रहा, बल्कि यह एक स्मार्ट AI प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां आप म्यूजिक सुन सकते हैं, डिजाइन कर सकते हैं, घर खोज सकते हैं और ट्रिप प्लान कर सकते हैं, वो भी सीधे चैटबोट के अंदर, बिना अलग ऐप खोलें. जी हां OpenAI ने ChatGPT में नए ऐप इंटीग्रेशन लॉन्च किए हैं, जिससे अब यूज़र्स बिना चैटबोट छोड़े अलग-अलग ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं. अब आप Spotify में प्लेलिस्ट बना सकते हैं, Canva में डिजाइन एडिट कर सकते हैं, Zillow में घर ढूंढ सकते हैं और Expedia से ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ये फीचर Telegram या Discord के ‘mini apps’ जैसा है, लेकिन इसमें AI का टच है, जिससे आप ChatGPT से बात करते हुए सीधे ऐप्स को इस्तेमाल कर सकते हैं.

Spotify इंटीग्रेशन के जरिए आप अपना अकाउंट लिंक कर सकते हैं और नए एल्बम खोज सकते हैं या अपने पसंदीदा म्यूजिक से प्लेलिस्ट बना सकते हैं. फ्री यूज़र्स पहले से मौजूद प्लेलिस्ट जैसे New Music Friday और Discover Weekly सुन सकते हैं, जबकि प्रीमियम यूज़र्स पूरी तरह पर्सनलाइज्ड ट्रैक्स पा सकते हैं.

Canva का इंटीग्रेशन ChatGPT में डिजाइन बनाने और एडिट करने की सुविधा देता है. उदाहरण के लिए आप ChatGPT से कह सकते हैं, ‘Instagram पोस्ट बनाओ हमारे सेल के लिए,’ और Canva आपके लिए फुल-स्क्रीन प्रीव्यू देगा. आप इसे चैट में एडिट कर सकते हैं और बाद में Canva में ले जाकर और एडिट सकते हैं.

Figma इंटीग्रेशन से आप अपने डायग्राम या चार्ट पर सुझाव पा सकते हैं और ‘Edit in Figma’ बटन से सीधे Figma में एडिटिंग कर सकते हैं. इसी तरह, Zillow ऐप आपको पास के घर खोजने, बजट के अनुसार लिस्टिंग देखने और फोटो, मैप और प्राइस जानकारी देखने में मदद करता है. कंपनी जल्द 3D टूर और नए कंस्ट्रक्शन लिस्टिंग जैसी सुविधाएं भी जोड़ने वाली है.

Expedia और Booking.कॉम का इंटीग्रेशन ट्रिप प्लानिंग को आसान बनाता है. आप ChatGPT से होटल या फ्लाइट खोज सकते हैं, जैसे ‘New York में $400 से कम का होटल.’ वहीं, Coursera ऐप से आप ChatGPT के अंदर ही कोर्स या वीडियो सीख सकते हैं और AI आपके लिए नए कंटेंट की सिफारिश भी करेगा.

जल्द जुड़ेंगे और भी ऐप्सOpenAI ने बताया कि जल्द ही Uber, DoorDash, Instacart, OpenTable, Target, Peloton, Tripadvisor और AllTrails जैसे ऐप्स भी ChatGPT में आएंगे. साल के आखिर तक, डेवलपर्स अपने खुद के ऐप्स सबमिट कर पाएंगे, जिन्हें यूज़र्स डायरेक्ट्री में ब्राउज़ कर सकते हैं. OpenAI ने कहा है कि ऐप्स सिक्योर, भरोसेमंद और उपयोगी होने चाहिए, ताकि ChatGPT एक्सपीरिएंस में सुधार हो और यूज़र्स को असली वैल्यू मिले.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj