Rajasthan

जयपुर की 8 कोचिंग संस्थानों को किया सील I jaipur news I rajasthan news

Last Updated:June 23, 2026, 16:47 IST

Coaching Centres Sealed: जयपुर के गोपालपुरा रोड स्थित कई कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई है. नगर निगम ने पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए मेड गुरु कोचिंग और तेज सिविल कोचिंग समेत आठ संस्थानों को सील कर दिया. जांच में अग्निशमन उपकरणों की कमी, इमरजेंसी एग्जिट का अभाव और संकरे रास्ते जैसी खामियां मिली. निगम ने बताया कि पहले नोटिस देने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया, जबकि शहरभर में करीब 1200 संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं.स्टूडेंट्स की जान पर रिस्क! जयपुर की कोचिंगों पर बड़ा एक्शनZoom

जयपुर. गोपालपुरा रोड स्थित कई कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई है. नगर निगम की टीम पुलिस के साथ जांच करने पहुंची तो कई कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले. इसके बाद निगम ने कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को सील कर दिया. गोपालपुरा रोड पर स्थित मेड गुरु कोचिंग में जांच के दौरान कई खामियां पाई गई. भवन में अग्निशमन लाइन तो लगी हुई थी, लेकिन उसमें पानी नहीं आ रहा था.

इसके अलावा कोचिंग के अंदर आग बुझाने के जरूरी उपकरण भी मौजूद नहीं थे. कक्षा कक्षों में इमरजेंसी एग्जिट गेट नहीं मिले, जिससे किसी आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी. तीन मंजिला भवन में ऊपर जाने के लिए बनी सीढ़ियां भी काफी संकरी थी. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी कारण से आग लग जाए तो छात्रों के बीच भगदड़ मच सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है.

नोटिस के बाद भी नहीं हुई नियमों की पालना

कोचिंग संचालक का कहना था कि संस्थान में अभी डेमो क्लास चल रही है और उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला. हालांकि नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर गौतम मीणा ने बताया कि संस्थान को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था. नियमों की पालना नहीं होने पर कोचिंग को सील करने की कार्रवाई की गई. गोपालपुरा रोड पर ही संचालित तेज सिविल कोचिंग (अरावली क्लासेज) में भी फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं पाया गया. नगर निगम की टीम जब वहां पहुंची तो छात्रों को पहले ही बाहर निकाल दिया गया था. जांच में सामने आया कि कोचिंग में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था. एक बड़े कक्ष को पर्दा लगाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया था. वहां प्रोजेक्टर तो लगे हुए थे, लेकिन आग बुझाने के उपकरण नहीं थे. कई कक्षों तक पहुंचने के रास्ते भी काफी संकरे पाए गए, जिससे आपात स्थिति में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता था.

1200 संस्थानों को नोटिस

नगर निगम ने तेज सिविल कोचिंग को भी सील कर नोटिस चस्पा कर दिया. अधिकारियों के अनुसार शहर में अब तक करीब 1200 संस्थानों को सुरक्षा नियमों के पालन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं. इनमें सबसे अधिक संख्या कोचिंग संस्थानों की है. एक ही दिन में आठ कोचिंग संस्थानों को सील किया गया. निगम का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj