Rajasthan

ब्याज फ्री लोन लेना है तो यहां करें अप्लाई, युवाओं के लिए भजनलाल सरकार आगे आई, खड़ा करें खुद का बिजनेस

Last Updated:April 17, 2026, 11:52 IST

Bhajanlal Government News. ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत भजनलाल सरकार ने इस साल 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया है. जून तक 60 हजार फॉर्म बैंकों को भेजने का टारगेट रखा गया है. सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य से दोगुने आवेदन बैंकों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं. योजना के तहत 8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा और व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. ब्याज फ्री लोन लेना है तो यहां करें अप्लाई, युवाओं के लिए भजनलाल सरकार आगे आईZoomराजस्थान की भजनलाल सरकार इस वित्तीय वर्ष में 30 हजार युवाओं को योजना का लाभ देगी.

जयपुर. राजस्थान के युवा अगर अपना खुद का कारोबार खड़ा करना चाहते हैं तो सूबे की भजनलाल सरकार उनके लिए ब्याज मुक्त लोन की बेहतरीन योजना लेकर आई है. योजना के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 30 हजार युवाओं को आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा है. विभाग ने इस योजना को धरातल पर उतारने की पूरी तैयारी कर ली है. जून तक लक्ष्य से दोगुने 60 हजार आवेदन बैंकों को भेज जाएंगे. इनमें 30 हजार अप्रैल में और 15-15 हजार आवेदन मई तथा जून में भेजे जाएंगे. इसके लिए सभी जिलों को समयबद्ध टारगेट देते हुए उससे दोगुने आवेदनों बैकों को भेजने को कहा गया है. इसके साथ ही अप्रैल 2026 से जनवरी 2027 तक का टारगेट देते हुए हर महीने लाभार्थियों की संख्या निर्धारित की गई है.

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 73 हजार से अधिक लोगों ने स्वयं का व्यवसाय करने के लिए आवेदन किया है. इन आवदेनों की कुल ऋण राशि करीब 3,580 करोड़ रुपये है. जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रो की ओर से 31 हजार से अधिक आवेदन बैंकों के भेज दिए गए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 12 जनवरी, 2026 को इस योजना का शुभारंभ किया था. विभाग की ओर से 22 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.

8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को मिलेगा 7.5 लाख रुपये तक का लोन
सक्सेना ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजस्थान के अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रदेश में स्वरोजगार का एक ईको-सिस्टम तैयार हो. इसी मंशा के साथ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यालय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. योजना के तहत 8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. उन्हें 35 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी दी जाएगी.

स्नातक और आईटीआई वालों को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का लोनवहीं स्नातक, आईटीआई और इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा. इन्हें 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी दी जाएगी. पात्र अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. युवाओं के लिए खुद का व्यवसाय करने के लिए यह बेहतरीन अवसर है.

51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज जरुरी हैइस योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा स्वयं की एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र और संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज आवश्यक है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 17, 2026, 11:52 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj