Constipation Relief Tips | Ghee Milk Remedy | Home Remedy for Constipation | Natural Digestion Tips | Ayurvedic Constipation Cure | Stomach Health Tips

Last Updated:November 21, 2025, 18:11 IST
Health Tips: कब्ज की समस्या होने पर घी और गर्म दूध का घरेलू नुस्खा काफी लाभकारी माना जाता है. घी पेट को लुब्रिकेट करता है, जबकि दूध पाचन को सहज बनाता है. यह देसी तरीका प्राकृतिक रूप से कब्ज को कम करने में मदद करता है. हालांकि, लंबे समय तक रहने वाली परेशानी में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
आम सी लगने वाली कब्ज की समय लंबे समय तक हो तो परेशान कर देती है. कई बार डॉक्टरों से दवा लेने तक तो आराम मिलता लेकिन इसके बाद फिर से यह बीमारी आ जाती है. ऐसे में इसके लिए आप घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप दूध से जुड़े एक नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद में हमेशा से पेट और पाचन तंत्र को ठीक रखने पर जोर दिया गया है. ऐसे में घरों में घी वाला दूध कब्ज की बीमारी के लिए सबसे कराकर घरेलू नुस्खा है.

उन्होंने बताया कि यह शरीर के अंदर की सूखापन कम करता है, पेट को आराम देता है और धीरे-धीरे पाचन को मजबूत बनाता है. इसी कारण लोग इसे रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना उपयोगी समझते हैं. गर्म दूध आंतों को नरम करता है, जबकि घी उन्हें चिकनाई देता है, जिससे मल त्याग बिना दर्द और रुकावट के आसानी से हो जाता है. घी वाले गर्म दूध के नियमित उपयोग से कब्ज की समस्या से आसनी से छुटकारा पाया जा सकता है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि भारतीय परंपराओं में घी का उपयोग सिर्फ स्वाद बढ़ाने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसे औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है. घी पाचन शक्ति को जगाने और संतुलित रखने में मदद करता है. जब आपका पाचन सही तरीके से काम करता है, तो भोजन भी अच्छे से पचता है और कब्ज जैसी समस्याए खुद ही कम होने लगती हैं, जिससे शरीर हल्का और स्वस्थ महसूस करता है.
Add as Preferred Source on Google

घी वाला दूध सिर्फ कब्ज ही नहीं, बल्कि कई और तरीकों से भी शरीर को फायदा पहुंचाता है. घी में मौजूद अच्छे फैटी एसिड और दूध में मौजूद कैल्शियम, दोनों मिलकर शरीर को ऊर्जा, मजबूती और मानसिक शांति देते हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे रात को सोने से पहले पीते हैं, खासकर सर्दियों में जब पाचन कमजोर पड़ने लगता है और शरीर को ज्यादा पोषण की जरूरत होती है.

घी और दूध का यह मिश्रण शरीर को अंदर से पोषण देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. यह नींद को बेहतर करता है, पेट की जलन को कम करता है और शरीर में गर्माहट लाता है. कई बुजुर्ग इसे रोजमर्रा के स्वास्थ्य का हिस्सा मानते हैं, क्योंकि यह बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर को संतुलित रखने में मदद करता है. यह उपाय सरल भी है और हर घर में आसानी से उपलब्ध भी.

आयुर्वेदिक डॉक्टर महेश शर्मा ने बताया कि अगर सही मात्रा में और सही समय पर लिया जाए तो घी वाला दूध कब्ज दूर करने का सुरक्षित और स्वाभाविक तरीका बन जाता है. साथ ही, नियमित दिनचर्या, हल्का व्यायाम और संतुलित खाना भी साथ में जरूरी है. इन सब बातों का ध्यान रखते हुए घी वाला दूध आपकी पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को कम कर सकता है और आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद दे सकता है.
First Published :
November 21, 2025, 18:11 IST
homerajasthan
हेल्थ टिप्स: कब्ज की जड़ खत्म! घी और दूध का ये देसी नुस्खा कर रहा है कमाल



