Entertainment

Prem Rog फिल्म की कहानी, गाने और पद्मिनी कोल्हापुरे की अदाकारी.

Last Updated:November 04, 2025, 15:51 IST

साल 1982 में आई राज कपूर की फिल्म ‘प्रेम रोग’ उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी. फिल्म में ऋषि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. लेकिन फिल्म से भी ज्यादा फिल्म के गाने हिट हुए थे.

ख़बरें फटाफट

पद्मिनी कोल्हापुरे की वो ब्लॉकबस्टर, जिसका हर गाना धड़का देता है आशिकों का...इसी फिल्म के शूटिंग के दौरान राजीव को पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिला. जब भी एक्ट्रेस अपनी शूटिंग से फ्री होती थी, तो वह राजीव के साथ ही बैठ नजर आती थीं. दोनों साथ में खूब वक्त बीताते थे.

नई दिल्ली. साल 1982 में आई फिल्म ‘प्रेम रोग’ को लोग अब तक नहीं भुला पाए हैं. विधवा के रोल में पद्मिनी कोल्हापुरे ने तो इतिहास ही रच दिया था. इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की बल्कि लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ दी. फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे और ऋषि कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.

राज कपूर के निर्देशन बनी फिल्म की इस मासूमियत से भरी इस प्रेम कहानी ने समाज की रूढ़ियों पर भी सवाल उठाए थे. फिल्म की कहानी एक विधवा महिला और उसके बचपन के दोस्त के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज की परंपराओं से लड़कर अपने प्यार को साबित करता है. फिल्म के गानों ने तो इतिहास ही रच दिया था.

1 गाना तो आज भी रोने पर कर देता है मजबूर

फिल्म के हर गीत ने उस वक्त तहलका मचा दिया था. खासतौर पर ‘ये गलियां ये चौबारा’, इस गीत में गांव-सहेली की यादें, गलियों-चौबारे की बातें और प्रेम की सरलता झलकती है. लता मंगेशकर की आवाज इसे बेहद भावुक बना देती है. गाने में पद्मिनी सहेलियों और मां को याद कर नाचती गाती है, इस गाने ने तो उस दौर में तहलका ही मचा दिया था. आज भी ये गाना लोगों को रोने पर मजबूर कर देता है. इस गाने में दुल्हन जाने से पहले अपनी यादें घर में बयां कर रही होती है.

फिल्म ने की थी बंपर कमाई

बात अगर ऋषि कपूर की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की कमाई की करें तो फिल्म लगभग 1.8 करोड़ के बजट में बनी थी और उस समय इसने 6.5 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. यह साल 1982 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई थी. फिल्म ने पद्मिनी के करियर को तो ऊंचाईया दी ही थी, ऋषि कपूर के करियर के लिए भी फिल्म वरदान साबित हुई थी.’

बता दें कि राज कपूर उस दौर में ऐसी फिल्में लाया करते थे, जिनमें काम करने के लिए एक्टर्स की होड़ लगी रहती थीं. एक्ट्रेसेस का तो राज कपूर के साथ काम करने का सपना हुआ करता था. राज कपूर और पद्मिनी के बीच तो काफी अच्छा बॉन्डिंग थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है.पद्मिनी कोल्हापुरे ने ‘प्रेम रोग’के बाद कई बड़ी फिल्मों में काम किया. पद्मिनी कोल्हापुरे के करियर को नई दिशा देने का श्रेय भी राज कपूर को ही दिया जाता है.

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 04, 2025, 15:51 IST

homeentertainment

पद्मिनी कोल्हापुरे की वो ब्लॉकबस्टर, जिसका हर गाना धड़का देता है आशिकों का…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj