Rajasthan

Khatu Shyam Aarti: 1 दिन में पांच बार होती है बाबा श्याम की आरती, शामिल होने से भक्तों की पूरी होती है मनोकामना

Last Updated:April 17, 2025, 23:34 IST

Khatu Shyam Temple: खाटूश्याम मंदिर में बाबा श्याम की पांच मुख्य आरतियों के समय की जानकारी. लाखों भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए देश-विदेश से आते हैं.1 दिन में पांच बार होती है बाबा श्याम की आरती, भक्तों की पूरी होती है मनोकामना

खाटू श्याम मंदिर.

सीकर. विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में लाखों भक्त अपनी अरदास लेकर आते हैं. भक्तों की मान्यताओं के अनुसार खाटूश्याम मंदिर में आरती के समय बाबा श्याम के दर्शन करना बहुत शुभ होता है. खाटूश्याम जी मंदिर में एक दिन में पांच बार बाबा श्याम की आरती होती है. वहीं, 1 दिन में दो बार बाबा का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है. दिनों आरतीयों के बाद खाटू नरेश नए रूप में नजर आते हैं. बाबा के दर्शन के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हरियाणा सहित देश-विदेश से श्रद्धालु आते ओर बाबा श्याम की आरती में शामिल होना चाहते हैं. ऐसे में आज हम आपको बाबा श्याम की पांचों मुख्य आरतीयों के समय के बारे में बताएंगे.

ये है बाबा श्याम की पांचों आरतीयों का समयसबसे पहले बाबा श्याम मंगला आरती होती है. श्री श्याम मंदिर कमेटी की तरफ से जारी सूचना के अनुसार अभी गर्मियों के समय रोज 4:30 बजे बाबा श्याम की आरती होती है. इसके अलावा सर्दियों के समय बाबा श्याम की मंगला आरती के समय दूसरा होता है. मंगला आरती के समय भक्तों की अपार भीड़ रहती है. बाबा श्याम की नगरी में आने वाला हर भक्त मंगला आरती जरूर शामिल होना चाहता है. बाबा श्याम की दूसरी मुख्य आरती को श्रृंगार आरती कहा जाता है. इसमें बाबा का हर रोज विशेष श्रृंगार होता है. विशेष श्रृंगार के बाद विशेष आरती की जाती है. इसी आरती के दौरान बाबा श्याम को विशेष फूलों से सजाया जाता है. इसी आरती के दौरान बाबा श्याम भक्तों को नए रूप में नजर आते हैं. अभी शुभ 7:00 बजे बाबा श्याम की श्रृंगार आरती होती है.

खुशी-खुशी बस स्टैंड पर टॉयलेट गई युवती, आराम से निकली बाहर, नजारा देख जोर से लगी चीखने

इसके बाद भोग तीसरी मुख्य भोग आरती होती है, जो दोपहर के समय की जाती है. इस आरती के दौरान बाबा श्याम को विशेष भोग लगाया जाता है. बाबा श्याम को गाय के दूध से बने वाली मिठाइयों का भोग आरती के दौरान रोजाना लगाया जाता है. इस आरती के दौरान भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया जाता है.भोग आरती गर्मियों और सर्दियों में एक ही समय पर होती है. यह भोग आरती दोपहर 12:30 बजे पुजारीयो द्वारा की जाती है. इसके अलावा बाबा श्याम को चौथी मुख्य आरती संध्या आरती होती है. यह आरती सूरज ढलने के दौरान दौरान की जाती है.

मंगला आरती के बाद सबसे ज्यादा भीड़ संध्या आरती में ही बाबा श्याम के दरबार में रहती है. संध्या आरती के दौरान मंदिर पुजारी द्वारा की जाने वाली आरती का दृश्य बड़ा ही मनोरम रहता है. अभी गर्मियों में 7:30 बजे यह आरती होती है. इसके बाद शयन आरती बाबा श्याम की अंतिम आरती होती है, जो रात्रि के समय की जाती है. इस आरती के बाद बाबा श्याम के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. गर्मियों में बाबा श्याम की यह आरती 10:00 बजे होती है.

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

April 17, 2025, 23:34 IST

homerajasthan

1 दिन में पांच बार होती है बाबा श्याम की आरती, भक्तों की पूरी होती है मनोकामना

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj