Rajasthan

आप बेवजह पानी फेंक देते हो… यहां लोग बूंद-बूंद को तरस रहे, देखें कैसे कर रहे गुजारा!

X
title=

बेवजह पानी फेंक देते हो… यहां लोग बूंद को तरस रहे, देखें कैसे कर रहे गुजारा!

 

arw img

Water Crisis In Rajasthan: जोधपुर की भीषण गर्मी के बीच डिगाड़ी इलाके के श्री यादी नगर, कुम्हारों की ढाणी और आसपास के क्षेत्रों में पानी का संकट अब लोगों के सब्र से बाहर होता जा रहा है. कई सालों से नियमित जल सप्लाई नहीं मिलने से परेशान लोगों ने आखिरकार जलदाय विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटकियां लेकर विभाग के दफ्तर पहुंचीं और जोरदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर अपना गुस्सा जाहिर किया. लोगों का कहना है कि चार साल से हालात नहीं बदले और अब मजबूरी में हर महीने हजारों रुपये खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं.

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि कई-कई दिनों तक घरों में पानी नहीं आता, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है. लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहे लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ. प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द पानी की व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा. गर्मी के इस दौर में जोधपुर का यह जल संकट अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj