स्लीपर बसें अचानक ठप! यात्रियों की रात कटी बस अड्डे पर, रोडवेज में मचा हड़कंप – हिंदी

Rajasthan Bus Strike: स्लीपर बसें अचानक ठप! यात्रियों की रात कटी बस अड्डे पर
Rajasthan Sleeper Bus Strike. राजस्थान में स्लीपर बस ऑपरेटर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है. हड़ताल के चलते यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई जिलों में बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. राजस्थान रोडवेज की बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. कई यात्री तो पूरी रात बस अड्डों पर डटे रहे. जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्डे पर सोमवार सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं. स्लीपर बसों की हड़ताल के कारण दूर-दराज के रूटों जैसे भोपाल, आगरा, इंदौर, बड़ौदा, अहमदाबाद, लखनऊ, चंडीगढ़, अमृतसर, शिमला, मनाली, सूरत और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ रहा है.
homevideos
Rajasthan Bus Strike: स्लीपर बसें अचानक ठप! यात्रियों की रात कटी बस अड्डे पर




