Rajasthan

महिलाओं के लिए आसान नेचुरल एनर्जी बूस्टर: घर पर बनाएं केले के फूल की सब्जी, थकान करें मिनटों में दूर

Last Updated:December 13, 2025, 12:43 IST

Kele Ke Phool Ki Sabji Recipe: पीरियड के बाद महिलाओं में थकान और कमजोरी आम समस्या है. इस समय शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और आयरन की आवश्यकता होती है. केले के फूल की सब्ज़ी और चटनी खाने से न सिर्फ शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में भी मदद करता है. इसे नियमित रूप से खाकर महिलाएं अपनी पोस्ट पीरियड सेहत सुधार सकती हैं और दिनभर ताजगी महसूस कर सकती हैं.news 18

पीरियड खत्म होने के बाद कई महिलाओं को शरीर में भारीपन, थकान और कमजोरी महसूस होती है. रोजमर्रा के काम करने में भी सुस्ती आने लगती है.कई बार चक्कर आना, सिर दर्द या शरीर में ऊर्जा की कमी जैसी शिकायतें भी सामने आती हैं.महिलाएं इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन लगातार ऐसी परेशानी होना शरीर में खून की कमी का संकेत भी हो सकता है.

हेल्थ टिप

आयुर्वेदिक जानकारों के मुताबिक पीरियड के बाद कमजोरी महसूस होना आम समस्या है, लेकिन इसे घरेलू खानपान से काफी हद तक सुधारा जा सकता है. खासतौर पर केले का फूल इस समस्या में बेहद फायदेमंद माना जाता है.ग्रामीण इलाकों में इसे सब्ज़ी और चटनी के रूप में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है.

हेल्थ टिप

केले के फूल में आयरन, फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह शरीर में खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है. पीरियड के दौरान हुए खून की कमी को पूरा करने में भी केले का फूल सहायक माना जाता है.इसके नियमित सेवन से शरीर में एनर्जी धीरे-धीरे लौटने लगती है.

Add as Preferred Source on Google

उदयपुर

आप इसे सब्ज़ी के रूप में खाना चाहें तो केले के फूल को अच्छे से साफ कर उबाल लें और फिर हल्के मसालों के साथ इसकी सब्ज़ी बनाएं.ज्यादा मसाले न डालें, ताकि इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहें.चाहें तो इसमें थोड़ा सा लहसुन और जीरा डालकर स्वाद भी बढ़ाया जा सकता है.

Udaipur

पोषण विशेषज्ञों का कहना है कि केले का फूल न सिर्फ कमजोरी दूर करता है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाता है.इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है, जिससे महिलाओं को गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है. साथ ही यह हार्मोन संतुलन बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है.

हेल्थ टिप

किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है.अगर कमजोरी बहुत ज्यादा है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है.लेकिन सामान्य तौर पर पीरियड के बाद आने वाली थकान और कमजोरी में केले के फूल की हल्की सब्ज़ी या चटनी एक आसान और घरेलू उपाय साबित हो सकती है.

First Published :

December 13, 2025, 12:43 IST

homerajasthan

महिलाओं के लिए आसान नेचुरल एनर्जी बूस्टर: घर पर बनाएं केले के फूल की सब्जी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj