Entertainment

25 साल बाद जटाधरा से लौटीं शिल्पा शिरोडकर, शोभा किरदार चर्चा में

Last Updated:November 11, 2025, 06:48 IST

गोविंदा और अनिल कपूर संग हिट फिल्मों दे चुकीं 90 के दशक खूबसूरत हसीना शिल्पा शिरोड़कर करियर में ज्यादातर हिट फिल्मों में ही काम किया. लेकिन इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को मोटापे को लेकर खूब ताने मिलते थे.अब 25 साल बाद वह फिर से कमबैक कर रही हैं.25 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं ये हसीना, कभी मोटापे को लेकर सुनती थी ताने फिर से जीतेंगी फैंस का दिल

नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने लंबे समय बाद फिल्म ‘जटाधरा’ से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. इस पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव शेयर किए.

शिल्पा शिरोड़कर ने हाल ही में फिल्म के कुछ सीन्स पोस्ट करते हुए लिखा है कि 25 साल बाद मैं फिल्म ‘जटाधरा’ के जरिए बड़े पर्दे पर लौटी हूं और ये अनुभव मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है.अपने किरदार को लेकर शिल्पा ने लिखा, “शोभा जैसा गहरा और जटिल किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया था. उसकी तीव्र भावनाएं और बारीकियां समझना एक बड़ी चुनौती थी. इस रोल ने मेरा दिल और जान दोनों मांग लिए और मैंने इसे पूरे दिल से निभाया.’

मोटापे को लेकर लोग करते थे कमेंट

शिल्पा शिरोडकर ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि मोटापे की वजह सेही उनके हाथ से कई प्रोजेक्ट निकल गए हैं. वह रिजेक्शन भी काफी झेल चुकी हैं. ईटाइम्स को दिए अपने एक इंटरव्यू में भी उन्होंने खुलासा किया था कि ‘दिल से’ का पॉपुलर गाना ‘छैयां छैयां’ भी पहले उन्हें ही ऑफर किया गया था, लेकिन फराह खान ने उन्हें सिर्फ इसलिए नहीं लिया, क्योंकि गाने में किसी पतली लड़की की डिमांड थी.

कई रोल से हो चुकीं बाहर

पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

अपनी पोस्ट में शिल्पा ने लिखा है कि शोभा इस कहानी को आगे बढ़ाती है और इस किरदार ने मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकाला. मुझे खुशी है कि मैंने इसे निभाया.शिल्पा ने अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “शिविन और प्रेरणा जी को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस कहानी से जोड़ा और शोभा बनने में मदद की. भले ही शोभा का स्वभाव मुझसे बहुत अलग है, लेकिन वह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है. फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने मिलकर किया है. इसके को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं.

बता दें कि फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू मुख्य भूमिका में हैं. वहीं शिल्पा शिरोडकर के अलावा दिव्या खोसला, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर भी अहम किरदारों में नजर आए हैं.

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 11, 2025, 06:48 IST

homeentertainment

25 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं ये हसीना, कभी मोटापे को लेकर सुनती थी ताने

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj