World

Benjamin Netanyahu | JD Vance | ‘अमेरिका ही इजरायल का इकलौता सहयोगी’, JD वेंस को नेतन्याहू को मुंहतोड़ जवाब

Benjamin Netanyahu News: अमेरिका-इजरायल ने मिलकर इजरायल जंग की शुरुआत की थी. अब उसी ईरान जंग ने अमेरिका और इजरायल की दोस्ती में खटास ला दी है. जी हां, ईरान और लेबनान मसले पर अमेरिका और इजरायल के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. कभी एक-दूसरे के लिए जान देने वाले अमेरिका-इजरायल अब एक-दूसरे पर ही बरस रहे हैं. अव्वल तो यह कि ट्रंप तो बेंजामिन नेतन्याहू को हड़का ही रहे थे, अब जेडी वेंस भी इजरायल को धमकाने लगे हैं. मगर बेंजामिन नेतन्याहू भी कहां पिछे रहने वाले हैं. उन्होंने भी अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को मुंहतोड़ जवाब दिया है. जेडी वेंस ने कहा था कि इजरायल के पास केवल अमेरिका ही इकलौता शक्तिशाली सहयोगी है. इसके जवाब में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मेरे पास भारत जैसा शक्तिशाली देश भी है.

दरअसल, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल का इकलौता़ शक्तिशाली सहयोगी अमेरिका है. जेडी वेंस के इस बयान पर बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को देश के सबसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय समर्थकों में से एक बताया.

जेडी वेंस को नेतन्याहू का मुंहतोड़ जवाब

फॉक्स न्यूज़ के साथ एक इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह जेडी वेंस का सम्मान करते हैं लेकिन उनकी बात से सहमत नहीं हैं. उन्होंने तर्क दिया कि इजरायल को कई देशों का समर्थन मिलता रहा है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘सबसे पहले मैं जेडी वेंस का सम्मान करता हूं. हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी हर बात से सहमत हूं. और मुझे यह बात कहनी होगी कि डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में हमारे अब तक के सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं और मैं इस बात पर पूरी तरह कायम हूं.’

नेतन्याहू ने कहा- मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त भी

इसके बाद नेतन्याहू ने जेडी वेंस की टिप्पणी का जवाब देते हुए खास तौर पर भारत का जिक्र किया. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘दूसरी बात कि हमारे कुछ और दोस्त भी हैं, जैसे भारत. आप जानते हैं कि वहां 1.4 अरब लोग हैं. हमें वहां जबरदस्त समर्थन मिलता है. आप जानते हैं कि मेरा फेसबुक पेज है और मुझे वहां से भारी समर्थन मिलता है.’

‘भारत जैसे हमारे कुछ और दोस्त भी हैं’: जेडी वेंस के इजरायल के ‘इकलौते सहयोगी’ वाले बयान पर नेतन्याहू ने असहमति जताई

जेडी वेंस ने क्यों इजरायल की आलोचना की?

उन्होंने आगे कहा कि कई सरकारें घरेलू राजनीतिक दबाव के बावजूद निजी तौर पर इजरायल का समर्थन करती रही हैं. नेतन्याहू की ये टिप्पणियां जेडी वेंस के उस बयान का सीधा जवाब थीं, जो उन्होंने जून में दिया था. जेडी वेंस ने कुछ इजरायली मंत्रियों की आलोचना के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान नीति का बचाव करते हुए यह बात कही थी.’

जेडी वेंस ने क्या बयान दिया था?

जेडी वेंस ने कहा था, ‘उनके लिए मेरा संदेश दो तरह का होगा. नंबर 1: डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के एकमात्र ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो इस समय इजरायल देश के प्रति सहानुभूति रखते हैं.’ उन्होंने नेतन्याहू की कैबिनेट के सदस्यों को वॉशिंगटन की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के खिलाफ चेतावनी भी दी और कहा था, ‘अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता तो मैं दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी पर हमला नहीं करता.’ गौरतलब है कि नेतन्याहू ने यह बयान ऐसे वक्त में दिया है, जब वह वाशिंगटन की यात्रा करने वाले हैं. यहां वह ट्रंप से मिलेंगे. बता दें कि लेबनान मसले पर इजरायल और अमेरिका के बीच मतभेद है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj