Tech

apple iphone 17 price soon will be increasing due to this reason buy if you are a fan

ऐपल ने सितंबर में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की थी और तब से यह फोन भारत में काफी पॉपुलर हो रहा है. अगर आप भी iPhone 17 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक ज़रूरी खबर है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल बहुत जल्द भारत में iPhone 17 की कीमत 7,000 रुपये तक बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर आप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बेहतर होगा कि जल्दी खरीद लें, क्योंकि कीमत कभी भी बढ़ सकती है.

टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक iPhone 17 की शुरुआती कीमत जल्द ही ₹89,990 हो सकती है. यह कीमत बैंक ऑफर्स से पहले की होगी. इसका मतलब है कि बैंक ऑफर्स और कैशबैक के बाद भी फोन आपको अब की तुलना में महंगा पड़ सकता है.

बढ़ती डिमांड और कम स्टॉकरिपोर्ट के मुताबिक भारत में iPhone 17 की डिमांड काफी ज्यादा है, लेकिन कंपनी के पास स्टॉक कम बचा है. हाई डिमांड और कम सप्लाई के कारण कीमत बढ़ाई जा सकती है.

रुपए की वैल्यू में उतार-चढ़ावडॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू में गिरावट भी कीमतों पर असर डालती है. पहले भी ऐपल इसी वजह से कीमत बढ़ा चुका है.

AI फीचर्स के लिए महंगे हो रहे कंपोनेंट्स

AI फीचर्स के लिए ज़रूरी मेमोरी और हार्डवेयर की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. कंपनी या तो इस लागत को खुद वहन करे या ग्राहकों पर डाल दे. ऐसे में कीमत बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है.

iPhone 17 क्यों है इतना पॉपुलर?ऐपल iPhone 17 इस बार काफी बेहतर बेस मॉडल है. इसमें अब 256GB स्टोरेज, 120Hz ProMotion डिस्प्ले, बेहतर कैमरे और ज्यादा प्रीमियम डिजाइन मिल रहा है. साथ ही, इस बार iPhone 17 Plus की जगह नया और पतला iPhone Air मॉडल लॉन्च किया गया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj