Keoladeo National Park Shiv Temple | Bharatpur Shiv Mandir | Keoladeo Temple Inside Park | Unique Shiva Temple Rajasthan | Keoladeo Ghana Park Temple

Last Updated:December 29, 2025, 16:03 IST
Keoladeo National Park Shiv Temple: भरतपुर स्थित केवलादेव नेशनल पार्क के भीतर हरियाली से घिरा भगवान शिव का एक अनोखा और पवित्र मंदिर स्थित है. यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है. पक्षियों की चहचहाहट और घने जंगल के बीच स्थित यह शिव धाम श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभव देता है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यह स्थल आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र है, जहां दर्शन से मन को शांति मिलती है.
भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क के भीतर एक ऐसा धार्मिक स्थल मौजूद है.जो न सिर्फ आस्था का केंद्र है.बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण भी श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित करता है.घने पेड़ों और हरियाली से घिरा यह स्थल भगवान शिव का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर है.जिसे स्थानीय लोग केवलादेव शिव मंदिर के नाम से जानते हैं.

यह मंदिर केवलादेव नेशनल पार्क के मुख्य क्षेत्र के अंदर स्थित है.और पार्क का नाम भी इसी मंदिर के नाम पर पड़ा है.मान्यता है कि यह शिव मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है.और भरतपुर रियासत काल से ही इसकी विशेष धार्मिक मान्यता रही है.मंदिर के चारों ओर फैली हरियाली ऊंचे-ऊंचे पेड़ और पक्षियों की चहचहाहट इसे अन्य शिव मंदिरों से अलग पहचान दिलाती है.

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर प्राकृतिक रूप से जलमग्न क्षेत्र के बीच स्थित है.और बारिश के मौसम में आसपास जलभराव के बावजूद शिवलिंग सुरक्षित रहता है.यही कारण है.कि इसे प्रकृति और आस्था का अद्भुत संगम माना जाता है.सावन माह महाशिवरात्रि और विशेष पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
Add as Preferred Source on Google

लोकेशन की बात करें तो केवलादेव शिव मंदिर भरतपुर शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर स्थित है.पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर जाने पर साइकिल या ई-रिक्शा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है.मंदिर तक पहुंचने के लिए वन विभाग द्वारा निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करना अनिवार्य होता है.

यहां आने वाले पर्यटक न सिर्फ शिव दर्शन करते हैं.बल्कि मंदिर के आसपास मौजूद प्राकृतिक सौंदर्य, झीलों और दुर्लभ पक्षियों को भी निहारते हैं.कई विदेशी पर्यटक भी इस मंदिर की अनूठी स्थिति और शांत वातावरण से प्रभावित नजर आते हैं.पार्क प्रशासन के अनुसार मंदिर क्षेत्र की नियमित निगरानी की जाती है

ताकि धार्मिक आस्था और वन्यजीव संरक्षण दोनों का संतुलन बना रहे लोगो से अपील की जाती है.कि वे मंदिर दर्शन के दौरान पार्क के नियमों का पालन करें और स्वच्छता बनाए रखें केवलादेव नेशनल पार्क के भीतर स्थित यह शिव मंदिर आस्था इतिहास और प्रकृति का दुर्लभ संगम है.जो भरतपुर की पहचान को और भी विशेष बनाता है.
First Published :
December 29, 2025, 16:03 IST
homerajasthan
जंगल के बीच शिव धाम! केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर स्थित भोलेनाथ का अनोखा मंदिर



