Health

Sleeping With Heater On All Night Can Kill You | Hidden Health Risks of Room Heater | रातभर हीटर चलाकर सोना खतरनाक | बंद कमरे में हीटर चलाकर सोने से हो सकती है मौत

Dangers of Room Heater: देश के कई राज्यों में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस मौसम में ठंड से बचने के लिए लोग घरों के अंदर रूम हीटर इस्तेमाल करते हैं. कमरे में रूम हीटर चलाने से गर्माहट मिलती है और ठंड का प्रकोप कम होता है. कई लोग रात में अच्छी नींद लेने के लिए कमरा बंद करके हीटर चला लेते हैं और सो जाते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान होने की जरूरत है. बंद कमरे में रातभर हीटर चलने से आपका दम घुट सकता है और मौत भी हो सकती है. हर साल ठंड के मौसम में हीटर या अंगीठी से दम घुटकर मौत के मामले सामने आते हैं. ऐसे में हीटर का इस्तेमाल सावधानी से करें.

दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने को बताया कि ठंड के मौसम में गर्माहट के लिए रूम हीटर का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इसका यूज बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए. रातभर कमरे में हीटर चलाकर न सोएं, क्योंकि कमरे में लंबे समय तक हीटर चलने से ऑक्सीजन का स्तर धीरे-धीरे कम होने लगता है और कार्बन मोनो ऑक्साइड का लेवल बढ़ जाता है. इससे हमारे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है. ऐसी कंडीशन में सिरदर्द, चक्कर आना, घबराहट और सांस लेने में पैदा दिक्कत होने लगती है. सीवियर मामलों में लोगों के ब्रेन में ब्लड की सप्लाई रुक सकती है और ब्रेन हैमरेज की नौबत आ सकती है.

रातभर हीटर चलाना हो सकता है जानलेवा

डॉक्टर सोनिया रावत ने बताया कि गैस या केरोसिन से चलने वाले हीटर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस छोड़ते हैं. सोते समय व्यक्ति को एहसास भी नहीं होता और यह गैस धीरे-धीरे शरीर में जाकर दम घुटने का कारण बन सकती है. यही वजह है कि कई बार लोग सोते-सोते ही अपनी जान गंवा देते हैं. जो लोग पहले से हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, उनके लिए गैस हीटर का उपयोग ज्यादा खतरनाक हो सकता है और इससे इस्फिक्सिया यानी स्लीप डेथ का खतरा बढ़ सकता है. यह खतरा बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी ज्यादा होता है. इनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है और शरीर ऑक्सीजन की कमी को जल्दी झेल नहीं पाता है. ऐसे में हल्की लापरवाही भी गंभीर हो सकती है.

इन परेशानियों की भी बन सकता है वजह

डॉक्टर के मुताबिक रूम हीटर का ज्यादा इस्तेमाल कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है. इससे कमरे की हवा ड्राई हो जाती है, जिससे आंखों और स्किन में ड्राइनेस आ सकती है. इससे स्किन पर खुजली, लालिमा और एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है. अगर आप पहले से स्किन या आंखों की ड्राइनेस से जूझ रहे हैं, तो रूम हीटर के साथ ह्यूमिडिफायर भी चला सकते हैं. इससे कमरे के अंदर नमी का स्तर ठीक बना रहेगा और सेहत को नुकसान नहीं होगा. अगर ह्यूमिडिफायर न हो, तो कमरे में एक कटोरी पानी भरकर भी रख सकते हैं. यह नेचुरल ह्यूमिडिफायर का काम करेगा.

किस तरह चलाना चाहिए रूम हीटर

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रूम हीटर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए और हीटर चलाते वक्त कमरा खुला रखना चाहिए. जिस कमरे में रूम हीटर चलाएं, उसका वेंटिलेशन ठीक रखें. रूम हीटर के पास कागज, बिस्तर, कपड़े और अन्य जलने वाली चीजें भूलकर भी न रखें, वरना इससे आग लग सकती है. हीटर को हमेशा एक ठोस सतह पर ही रखें. बच्चों और पालतू जानवरों को हीटर से दूर रखें. कभी भी हीटर को बिना देखे न छोड़ें. अगर कमरे से बाहर जा रहे हैं या सोने जा रहे हैं, तो हीटर को बंद कर दें और उसे अनप्लग कर दें. गैस हीटर के मुकाबले इलेक्ट्रिक हीटर सेहत के लिए थोड़ा सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें भी पूरी रात चलाना सही नहीं है. हर तरह के हीटर को लेकर एहतियात बरतें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

ठंड से बचने के बेहद आसान उपाय

डॉक्टर की मानें तो ठंड से बचने के लिए हीटर के अलावा भी कई आसान और सुरक्षित उपाय हैं. आप ठंड से बचने के लिए मोटी रजाई या कंबल इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको रात में ज्यादा ठंड लगती है, तो गर्म कपड़े और मौजे पहनकर सो सकते हैं. इसके अलावा आप गर्म पानी से नहा सकते हैं और सोने से पहले गुनगुना दूध पी सकते हैं. इससे आपका शरीर अंदर से गर्म रहेगा. ठंड के मौसम में गर्म खाना और सूप पीने से भी आपको सर्दी से राहत मिल सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj