Rajasthan

Rajasthan Weather Update | Severe Cold in Rajasthan | Dense Fog Alert Rajasthan | Winter Weather Forecast Rajasthan

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिसंबर माह के आगामी दिनों में हाड़कंपाने वाली की सर्दी का दौर शुरू होने वाली है. अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में एक्टिव होने के आसार हैं. जिसके असर से प्रदेश में कोहरे और सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं. वहीं 23 दिसंबर से एक कम वायुदाब का क्षेत्र भी बनने की संभावना है जिसके प्रभाव से दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की सर्दी धूजणी छुड़ाएगी.

जिसके असर से बादलों की आवाजाही कई शहरों में रहने की आशंका है. हालांकि अभी बारिश होने के कोई आसान नहीं है. उत्तर दिशा से तेज रफ्तार से बर्फीली हवा चलने के आसार हैं. जिसके प्रभाव से दिन में मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में एक दो डिग्री तक और गिरावट होने का पूर्वानुमान है.

सुबह और शाम ठंड का असरपिछले दो तीन दिन से सीमावर्ती इलाकों सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि जयपुर समेत कुछ हिस्सों में सर्दी का असर कम बना हुआ है. यहां दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं सुबह और शाम ठंड का असर महसूस किया जा रहा है. बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ.

सुबह खेतों में फसलों पर ओस जमी नजर आईवेस्टर्न डिस्टरबेंस के खत्म होने के बाद प्रदेश में उत्तरी हवाएं चलने लगी हैं. इससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सर्दी तेज हो गई है. शेखावाटी क्षेत्र में सुबह खेतों में फसलों पर ओस जमी नजर आई. अलवर में भी कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि बीकानेर संभाग में सुबह घने कोहरे से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात की सर्दी और बढ़ सकती है. मौसम विभाग की डेली डाटा रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा. तापमान की बार करे तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य में आर्द्रता की औसत मात्रा लगभग 30 से 55 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी.

इन जिलों में रहा अधिकतम तापमानमौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 30.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.0 डिग्री, अलवर में 25.8 डिग्री, जयपुर में 29.0 डिग्री, पिलानी में 28.2 डिग्री, सीकर में 26.5 डिग्री, कोटा में 27.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 30.2 डिग्री, बाड़मेर में 32.0 डिग्री, जैसलमेर में 29.9 डिग्री, जोधपुर में 30.9 डिग्री, बीकानेर में 29.2 डिग्री, चूरू में 27.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 25.7 डिग्री, माउंट आबू में 22.8 डिग्री, नागौर में 29.2 डिग्री, डूंगरपुर में 27.2 डिग्री, जालौर में 29.8 डिग्री, सिरोही में 23.5 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 28.1 डिग्री, करौली में 26.0 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 26.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया.

इन जिलों में रहा न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट बुधवार को अजमेर में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 79 डिग्री, अलवर में 7.4 जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 8.1 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, कोटा में 10.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री, बाड़मेर में 13.8 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 12.1 डिग्री, माउंट आबू में 5.9 डिग्री, बीकानेर में 7.7 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 8.1 डिग्री, नागौर में 3.7 डिग्री, जालौर में 10.6 डिग्री, सिरोही में 5.5 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 3.8 डिग्री, करौली में 6.0 डिग्री, दौसा में 7.7 डिग्री और झुंझुनूं में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.अल

राजस्थान की AQI रिपोर्ट राजस्थान में पिछले दोनों से लगातार बढ़ रहे हवा में प्रदूषण की स्थिति में गिरावट आई. बुधवार देर रात राज्य की औसत AQI 194 दर्ज की गई, यह हवा की अस्वस्थ स्थिति है. इससे पहले राज्य का औसत AQI 200 के पार था. वहीं, जिलों में सबसे अधिक AQI चूरू में 471, चितौड़गढ़ में 388, भीलवाड़ा में 366, भिवाड़ी में 354, श्री गंगानगर में 340 दर्ज की गई, इन सभी शहरों में हवा खतरनाक स्थिति में है. बाकी अधिकाश शहरों की AQI स्थिति में सुधार आया है. राज्य में सबसे कम प्रदूषित हवा अजमेर की है, यहां का AQI लेवल 126 दर्ज हुआ.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj