नोखा बीकानेर: माँ के अंतिम संस्कार में बेटे की मौत

Last Updated:December 24, 2025, 11:21 IST
Bikaner News: बीकानेर के नोखा में तारा देवी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके 67 वर्षीय बेटे सुभाष चंद्र को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. माँ की मौत के कुछ ही घंटों बाद बेटे का भी निधन हो जाने से परिवार में मातम छाया हुआ है.
ख़बरें फटाफट
बीकानेर: माँ की चिता सजी तो बेटे का भी थम गया दिल, अंतिम विदाई के बीच श्मशान में ही हुई मौत,
नोखा/बीकानेर. रिश्तों की गहराई और माँ के प्रति बेटे की अटूट श्रद्धा की एक ऐसी तस्वीर बीकानेर के नोखा से सामने आई है, जिसने हर किसी की आँखें नम कर दी हैं. यहाँ एक माँ के अंतिम संस्कार की रस्मों के बीच ही उनके बड़े बेटे की मौत हो गई. श्मशान घाट पर माँ को मुखाग्नि देने की तैयारी कर रहे बेटे को अचानक ऐसा सदमा लगा कि वह माँ के पार्थिव शरीर को छोड़ खुद भी काल के गाल में समा गया.
चिता जलते ही बेहोश होकर गिरे सुभाषपरिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, देशनोक निवासी तारा देवी खत्री (88) का 21 दिसंबर की रात निधन हो गया था. सोमवार दोपहर करीब 1 बजे नोखा के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था. तारा देवी के बड़े बेटे सुभाष चंद्र (67) पूरी श्रद्धा के साथ अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर रहे थे. जैसे ही माँ की चिता जलाई गई, सुभाष चंद्र अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े.
हार्ट अटैक से हुई मौतश्मशान में मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभाला और सुभाष को नोखा अस्पताल पहुँचाया. अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, माँ के बिछड़ने के सदमे के कारण सुभाष चंद्र को गंभीर हार्ट अटैक (दिल का दौरा) आया, जो जानलेवा साबित हुआ. तारा देवी के अंतिम संस्कार के मात्र 16 घंटे बाद उसी श्मशान घाट में बेटे सुभाष का भी अंतिम संस्कार किया गया.
क्षेत्र में अटूट श्रद्धा की चर्चाएक ही परिवार से माँ और बेटे के इस तरह एक साथ चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे नोखा और देशनोक क्षेत्र में इस घटना की चर्चा है. लोग इसे माँ-बेटे के बीच का अटूट प्रेम और आध्यात्मिक जुड़ाव मान रहे हैं, जहाँ बेटे ने माँ की अंतिम यात्रा में साथ देते-देते अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
December 24, 2025, 11:03 IST
homerajasthan
मां की अंतिम विदाई में बेटे को आया हार्ट अटैक, मुखाग्नि देते ही गिर पड़ा और…



