करौली महाशिवरात्रि पशु मेला 2026 की तारीख और तैयारी

Last Updated:January 09, 2026, 10:17 IST
Karauli Mahashivratri Animal Fair News: करौली में 1 फरवरी से प्रसिद्ध महाशिवरात्रि पशु मेला शुरू होगा. कलेक्टर ने सभी विभागों को पेयजल. सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं. मेले में यूपी और एमपी से भी व्यापारी आएंगे.
ख़बरें फटाफट
करौली महाशिवरात्रि पशु मेला 2026
Karauli Mahashivratri Animal Fair News: करौली जिले का गौरव और पूर्वी राजस्थान का सबसे बड़ा महाशिवरात्रि पशु मेला आगामी 1 फरवरी 2026 से भव्य रूप से शुरू होने जा रहा है. रियासत काल से ही यह मेला धार्मिक आस्था. ग्रामीण संस्कृति और व्यापार का एक अनूठा केंद्र रहा है. इस बार मेले के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने सभी संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ताकि मेले की गरिमा और भव्यता बनी रहे.
जिला कलेक्टर ने पशुपालन. आयुर्वेद. चिकित्सा. पुलिस और नगर परिषद जैसे महत्वपूर्ण विभागों को समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने विशेष रूप से पशुपालन विभाग को मेला स्थल पर पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल. नियमित सफाई. चारा प्रबंधन और स्वास्थ्य जांच की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है. साथ ही मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था. बिजली आपूर्ति और यातायात प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. ताकि बाहर से आने वाले किसानों और व्यापारियों को कोई असुविधा न हो.
राष्ट्रीय ध्वजारोहण से होगा उद्घाटन
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक गंगासहाय मीना के अनुसार मेले का विधिवत उद्घाटन जिला कलेक्टर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के झंडारोहण के साथ किया जाएगा. इस पशु मेले की ख्याति केवल राजस्थान ही नहीं. बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी है. यहाँ से बड़ी संख्या में पशुपालक और व्यापारी अपने ऊंट. घोड़े. गाय और भैंस लेकर पहुंचते हैं. पशुओं की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ यहाँ लोहे के सामान. कृषि औजारों और मसालों का भी बड़े पैमाने पर कारोबार होता है.
इस बार क्या रहेगा खास प्रशासन
इस वर्ष मेले को अधिक आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नए लेआउट पर काम कर रहा है. सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी. मेले में आने वाले आमजन के लिए चिकित्सा सुविधाओं और सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है. यह मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी का काम करता है. क्योंकि यहाँ करोड़ों रुपये का व्यापारिक लेन-देन होता है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Karauli,Karauli,Rajasthan
First Published :
January 09, 2026, 10:17 IST
homerajasthan
करौली: 1 फरवरी से सजेगा महाशिवरात्रि पशु मेला, ऊंट-घोड़े से लेकर गाय-भैंस…



