IAS Ishita Rathi Marriage| UPSC टॉपर बनी दुल्हनिया, किसान का बेटा बना दूल्हा, जबर्दस्त है IAS जोड़ी की LOVE STORY

Last Updated:December 17, 2025, 16:30 IST
IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद IAS-IPS की ट्रेनिंग में अक्सर लव स्टोरियां बन जाती हैं. जो काफी चर्चा में रहती हैं.एक ऐसी ही कहानी इनदिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यह शादी है 2021 बैच की टॉपर ईशिता राठी और उसी बैच के आईएएस रवि कुमार सिहाग की. कभी एक साथ आईएएस की ट्रेनिंग के लिए LBSNAA पहुंचे दोनों अधिकारियों ने अब ब्याह रचा लिया. आइए आपको दोनों के आईएएस बनने की पूरी कहानी बताते हैं…
IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: इस शादी में कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक लोग शामिल हुए. शादी की तस्वीरें और रिसेप्शन का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद ये जोड़ी हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है.आइए आपको बताते हैं कि ये दोनों अधिकारी कौन हैं और कैसे आईएएस बने?

IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: रवि कुमार सिहाग राजस्थान के रहने वाले हैं. उनका जन्म 2 नवंबर 1995 को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की विजयनगर तहसील के चक 3-बीएम गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था. उनके पिता रामकुमार सिहाग किसान हैं और मां विमला देवी गृहिणी हैं. रवि तीन बहनों के इकलौते भाई हैं.

IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: एक सरकारी स्कूल में टीचर हैं और एक कृषि पर्यवेक्षक हैं. गांव में पले-बढ़े रवि ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर से की. फिर 11वीं-12वीं अनूपगढ़ और विजयनगर के स्कूलों से पूरी की.बाद में शारदा कॉलेज अनूपगढ़ से बीए की डिग्री ली.
Add as Preferred Source on Google

IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: आमतौर पर लोग सोचते हैं कि यूपीएससी में सिर्फ अंग्रेजी माध्यम वाले ही टॉप करते हैं, लेकिन रवि ने हिंदी माध्यम से परीक्षा दी और अपने बैच के हिंदी मीडियम टॉपर बने. उन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट भी हिंदी साहित्य को चुना. रवि कहते हैं कि अगर बेसिक इंग्लिश ठीक हो तो कोई दिक्कत नहीं आती, अंग्रेजी कंटेंट का हिंदी में अनुवाद आसानी से कर सकते हैं.

IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: पहले SSC की तैयारी के दौरान उन्होंने अपनी इंग्लिश सुधार ली थी जिसका फायदा UPSC में मिला.2016 में रवि ने UPSC की तैयारी शुरू की.कई उतार-चढ़ाव आए. 2018 में IDAS कैडर मिला. 2019 में IRTS. 2020 में प्रयास असफल रहा, लेकिन 2021 में चौथे अटेंप्ट में AIR 18 के साथ IAS बन गए. उन्हें मध्य प्रदेश कैडर मिला और फिलहाल वे सिवनी जिले के लखनादौन में SDO (राजस्व) के पद पर तैनात हैं.

IAS Ravi Sihag Ishita Rathi Marriage: उनके करियर में एक विवाद भी रहा. हाल ही में उनके EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र पर सवाल उठे. DoPT ने राज्यों से जांच रिपोर्ट मांगी है कि क्या उनका EWS सर्टिफिकेट सही था. रवि ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उनके सारे दस्तावेज वैधानिक हैं. ये मामला अभी जांच के दायरे में है.

Who is Ishita Rathi Marriage: इशिता राठी का जन्म उत्तर प्रदेश के बागपत में हुआ था,लेकिन अब उनका परिवार दिल्ली में रहता है. उनके पिता इकबाल राठी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और मां मीनाक्षी राठी सहायक उप-निरीक्षक (ASI)हैं. उनका एक छोटा भाई भी है. इशिता ने स्कूलिंग DAV पब्लिक स्कूल,वसंत कुंज से की.

Ishita Rathi Marriage, who is IAS Ishita Rathi: फिर दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) और चेन्नई के मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए (इकोनॉमिक्स) किया. UPSC 2021 में तीसरे प्रयास में इशिता ने AIR 8 हासिल की और IAS बनीं. उन्हें AGMUT कैडर मिला है और वर्तमान में वे पुदुचेरी में सब-कलेक्टर (राजस्व)नॉर्थ के पद पर कार्यरत हैं.

Ishita Rathi Marriage, who is IAS Ishita Rathi: सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि रवि सिहाग और इशिता राठी की लव स्टोरी आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) से शुरू हुई. दोनों 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं और एक ही बैच में ट्रेनिंग कर रहे थे.

Ishita Rathi Marriage, IAS Ishita Rathi: UPSC का रिजल्ट आने के बाद मसूरी की LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दोनों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में शानदार रैंक हासिल की थी.इशिता राठी ने ऑल इंडिया रैंक 8 और रवि कुमार सिहाग ने रैंक 18 पाई थी. ये दोनों एक ही साल में टॉप करके IAS बने और अब शादी के बंधन में बंध गए.
First Published :
December 17, 2025, 16:30 IST
homecareer
UPSC टॉपर बनी दुल्हनिया, किसान का बेटा बना दूल्हा, IAS जोड़ी की LOVE STORY



