Rajasthan

राजस्थान न्यूज़ लाइव: चित्तौड़गढ़ में भीषण सड़क हादसा, बीकानेर में ₹12.50 करोड़ के ट्रीटमेंट प्लांट का हुआ शुभारंभ, देखें लेटेस्ट खबरें

राजस्थान न्यूज़ लाइव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह 10 बजे सड़क सुरक्षा अभियान के संबंध में राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे. यह राज्य स्तरीय समारोह अमर जवान ज्योति, जनपथ पर आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ीजयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है. अब एक दिन में जयपुर से मुंबई के लिए 12 फ्लाइट्स हो गई हैं. एयर इंडिया और इंडिगो की रोज़ाना चार-चार उड़ानें मुंबई के लिए उपलब्ध हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो और स्पाइसजेट की भी रोज़ाना दो फ्लाइट्स मुंबई के लिए शुरू हो गई हैं. जयपुर से मुंबई के लिए अब रोज़ाना लगभग हर एक घंटे में उड़ान उपलब्ध होगी.

डीडवाना-कुचामन: बिल्लू गांव में युवक पर फायरिंग, अजमेर रेफरडीडवाना-कुचामन जिले के बिल्लू गांव के तेजा चौक पर कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर पहले मारपीट की और फिर फायरिंग कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल युवक का नाम विपिन मेघवाल है, जिसे गंभीर हालत में अजमेर रेफर किया गया है.
मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई गई थी, जो अब वायरल है. (N 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.)
सूचना मिलते ही बडू पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार थे.
वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और फायरिंग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

नोखा/बीकानेर: नोखा रेलवे स्टेशन पर झगड़ा; वेंडिंग मशीन क्षतिग्रस्तनोखा रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट बनवाने वाले लोगों के बीच झगड़ा हो गया.

इस झगड़े के दौरान स्टेशन परिसर में लगी एक वेंडिंग मशीन गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई.
स्टेशन पर करोड़ों की लागत से नवीनीकरण कार्य चल रहा है, और यह मशीन हाल ही में नए परिसर में स्थापित की गई थी.
RPF चौकी बंद होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था रामभरोसे है, जबकि पहले रेलवे के जवान स्टेशन परिसर में तैनात रहते थे.
नोखा स्टेशन जोधपुर रेलवे मंडल से जुड़ा हुआ है. RPF के अधिकारी मशीन क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच कर रहे हैं.

हनुमानगढ़: टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री आगजनी मामला: इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी बंदटिब्बी के राठीखेड़ा में एथेनॉल फैक्ट्री में आगजनी के मामले के बाद आज चौथे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद है. हालांकि, कल किसानों और प्रशासन के बीच वार्ता में सहमति बन गई थी कि फैक्ट्री मानकों का रिव्यू होने तक किसान शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे. बावजूद इसके, जिला प्रशासन ने आज भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं की है, जिससे ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं. एहतियात के तौर पर फैक्ट्री में पुलिस जाब्ता तैनात है. आज चौथे दिन टिब्बी में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है.

सिरोही: फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी में आरक्षण लेने का मामलासिरोही में फर्जी प्रमाण पत्र देकर सरकारी नौकरी में आरक्षण लेने का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ये प्रमाण पत्र सिरोही के एक बीजेपी नेता की पत्नी से संबंधित हैं. बीजेपी नेता की पत्नी ने तलाक बताकर आरक्षण का फायदा लिया है. शिकायतकर्ता ने सबूतों के साथ सभी दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में भेजे हैं.पहले भी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जिले में एक दर्जन से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जिससे विभाग में खलबली मच गई है.

डूंगरगढ़/बीकानेर: ₹12.50 करोड़ के ट्रीटमेंट प्लांट का हुआ शुभारंभस्वच्छता के क्षेत्र में डूंगरगढ़ में एक बड़ा कदम उठाया गया है.

₹12.50 करोड़ की लागत से बने ट्रीटमेंट प्लांट का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया है.
विधायक ताराचंद सारस्वत और नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने उद्घाटन किया.
यह ट्रीटमेंट प्लांट पर्यावरण के क्षेत्र में उपयोगी साबित होगा.

चित्तौड़गढ़: भीषण सड़क हादसे में दम्पति सहित तीन की मौतचित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा के समीप नेशनल हाइवे 56 पर आधी रात में भीषण सड़क हादसा हुआ.

हादसे में दम्पति सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य शख्स घायल है.
वैन पहले हाइवे पर खड़ी पिकअप से टकराई, और उसके बाद पीछे से आ रही थार गाड़ी ने भी वैन को टक्कर मार दी.
वैन सवार दम्पति सहित तीन लोगों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है.
घायल का गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है.
हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया.

सिरोही: राम लक्ष्मण मंदिर विवाद: संयम लोढ़ा के विरोध के बाद लीज शून्यशहर के राम लक्ष्मण मंदिर विवाद को लेकर पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने बयान जारी किया है.

लोढ़ा के विरोध प्रदर्शन के बाद मंदिर की लीज को शून्य घोषित किया गया है.
लोढ़ा ने सोशल मीडिया के ‘X’ हैंडल पर कहा: “राम लक्ष्मण मंदिर के प्रकरण में सिरोही की जनता की धमाकेदार जीत पर हार्दिक बधाई.”
उन्होंने बताया कि सिरोही के अपर जिला न्यायाधीश ने पूर्व में जारी राम लक्ष्मण मंदिर क्षेत्र की लीज को शून्य घोषित कर दिया है.

लोढ़ा ने कहा कि भाजपा ने राम झरोखा मंदिर के मामले में जो बेईमानी की है, अब भी समझ ले कि यह भूमि वापस ट्रस्ट में ही रहेगी, सिरोही की जनता की रहेगी, हर हालत में रहेगी.

फर्जी प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी में आरक्षण का मामलासिरोही में फर्जी प्रमाण पत्र देकर सरकारी नौकरी में आरक्षण लेने का एक मामला फिर सामने आया है.

बताया जा रहा है कि यह प्रमाण पत्र सिरोही के एक बीजेपी नेता की पत्नी से संबंधित हैं.
बीजेपी नेता की पत्नी ने तलाक बताकर आरक्षण का फायदा लिया है.
शिकायतकर्ता ने सबूतों के साथ दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में भेजे हैं.
जिले में पहले भी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एक दर्जन से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जिससे विभाग में खलबली मची हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj