Rajasthan

हैदराबाद हिडन कैसल मेदक गाइड | Hidden Castle Medak Hyderabad Travel Guide & Tickets

Last Updated:December 26, 2025, 12:12 IST

Hidden Castle Medak Hyderabad: हैदराबाद के पास मेदक में स्थित ‘हिडन कैसल’ मध्ययुगीन वास्तुकला का शानदार उदाहरण है. 30 एकड़ में फैला यह किला रिसॉर्ट अपनी भव्यता के कारण साउथ इंडियन फिल्मों की शूटिंग के लिए मशहूर है. यहाँ पर्यटकों को मुगल काल जैसा अनुभव मिलता है. एडवेंचर एक्टिविटीज और गुप्त सुरंगों के साथ यह जगह परिवार और दोस्तों के लिए एक बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन बन चुकी है.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद. शहर के शोर-शराबे से दूर तेलंगाना के मेदक में स्थित ‘हिडन कैसल’ (Hidden Castle) महज एक रिसॉर्ट नहीं. बल्कि समय की यात्रा कराने वाला एक जादुई दरवाजा है. 30 एकड़ में फैला यह रिसॉर्ट अपनी भव्य किलेनुमा बनावट के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यदि आप यह महसूस करना चाहते हैं कि मध्ययुगीन काल में खिलजी या मुगल शासक अपनी शामें कैसे बिताते होंगे. तो यहाँ की ऊँची दीवारें और विशाल प्रवेश द्वार आपको उसी वैभवशाली अतीत की याद दिलाते हैं.

मध्ययुगीन वास्तुकला और शाही अनुभवकिले का प्रवेश द्वार आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाता है. लोहे के भारी दरवाजों और पत्थरों से बनी ऊँची प्राचीर को देखकर ऐसा लगता है मानो आप किसी फिल्म के भव्य सेट पर पहुँच गए हों. यहाँ आने वाले पर्यटकों को वह ‘रॉयल टच’ मिलता है जिसकी कल्पना लोग अक्सर ऐतिहासिक कहानियों या पीरियड ड्रामा फिल्मों में करते हैं. यहाँ की बनावट में प्राचीन किलों की बारीकियों का बखूबी ध्यान रखा गया है.

विलेन का अड्डा और नेताओं का महलयह जगह न केवल पर्यटकों की पसंदीदा है. बल्कि टॉलीवुड यानी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक प्रमुख शूटिंग स्पॉट है. अपनी रहस्यमयी और डार्क थीम वाली वास्तुकला के कारण इसे कई फिल्मों में विलेन के गुप्त ठिकानों के रूप में दिखाया गया है. वहीं इसकी भव्यता और बड़े-बड़े हॉल इसे किसी रसूखदार राजनेता का निवास दिखाने के लिए भी निर्देशकों की पहली पसंद बनाते हैं. यहाँ की गलियों में चलते हुए आपको अक्सर किसी सुपरहिट साउथ फिल्म के सीन की याद आ सकती है.

मनोरंजन और साहसिक गतिविधियाँराजसी ठाट-बाट के साथ-साथ यहाँ आधुनिक मनोरंजन का पूरा इंतजाम है. यहाँ जिप-लाइनिंग. आर्चरी और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे रोमांचक खेलों की सुविधा उपलब्ध है. किले के भीतर बनी गुप्त सुरंगें एडवेंचर के शौकीनों के लिए किसी रहस्य से कम नहीं हैं. यहाँ का थीम पार्क और ऐतिहासिक कलाकृतियों का संग्रह इसे परिवारों के लिए एक बेहतरीन वीकेंड गेटवे बनाता है.

टिकट और समय की जानकारीयह स्थान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक डे-पिकनिक के लिए खुला रहता है. जबकि रिसॉर्ट में रुकने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है. यहाँ प्रवेश और मनोरंजन के लिए बच्चों का टिकट 1300 रुपये और बड़ों का टिकट 1400 रुपये है. इस शुल्क में भोजन (फूड) भी शामिल है. जो इसे एक किफायती और शाही अनुभव वाला पैकेज बनाता है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Hyderabad,Hyderabad,Telangana

First Published :

December 26, 2025, 12:12 IST

homeandhra-pradesh

हैदराबाद: ‘हिडन कैसल’ में बिताएं राजाओं जैसी छुट्टियां, साउथ फिल्मों के…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj