Rajasthan

CM भजनलाल का आज भरतपुर-खैरथल दौरा, दौसा में अंधड़-बारिश का कहर, राजसमंद में ट्रक जला

Last Updated:September 28, 2026, 08:18 IST

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर और खैरथल-तिजारा के दौरे पर रहेंगे, जहां विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण के साथ जनसभाएं और कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम है. वहीं दौसा जिले में तेज अ…और पढ़ेंCM भजनलाल का आज भरतपुर-खैरथल दौरा, दौसा में अंधड़-बारिश का कहरZoom

दौसा जिले में तेज अंधड़ और बारिश ने नुकसान भारी नुकसान पहुंचाया है.

Rajasthan News Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर और खैरथल-तिजारा के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11:50 बजे बयाना पहुंचेंगे. यहां बिड़यारी में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. दोपहर 2:45 बजे खैरथल पहुंचेंगे, जहां विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण और जनसभा का कार्यक्रम है. शाम 4 से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद 5:50 बजे जयपुर लौटेंगे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी रहेंगे. दोनों नेता अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में करीब 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

September 28, 202608:18 IST

CM भजनलाल का आज भरतपुर-खैरथल दौरा, 110 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भरतपुर और खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 11:50 बजे बयाना पहुंचेंगे. यहां बिड़यारी में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करने के बाद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:45 बजे खैरथल पहुंचेंगे. यहां विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे. शाम 4 से 5 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रहेगा. उनके साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे. दोनों नेता अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ में करीब 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री जयपुर लौटेंगे.

September 28, 202608:17 IST

दौसा में अंधड़-बारिश का कहर, टीन शेड उड़ने से परिवार के 3 लोग घायल

दौसा जिले में रात के समय तेज अंधड़ और बारिश से कई जगह नुकसान हुआ. बांदीकुई के झांझया का बास में तेज हवा के कारण टीन-टप्पर उड़ गए. टीन शेड की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए. घायलों में रमेश चंद बेरवा, उनकी मां और बेटी शामिल हैं. हादसे के दौरान परिवार की एक बकरी की भी मौत हो गई. तेज अंधड़ और बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है. खेतों में पककर तैयार बाजरे की फसल हवा के कारण आड़ी गिर गई. वहीं खलियान में काटकर रखी गई फसल बारिश के पानी में भीग गई. इससे किसानों को नुकसान की चिंता बढ़ गई है.

September 28, 202608:17 IST

दौसा में 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

दौसा जिले के झांपदा थाना क्षेत्र के भोज्याडा गांव में 15 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मनकेश मीणा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद झांपदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लालसोट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किशोर के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

September 28, 202608:16 IST

खैरथल में CM भजनलाल का आज दौरा, भूपेंद्र यादव के साथ करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

खैरथल नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे. दोनों नेता अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले में करीब 110 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2:45 बजे हेलीकॉप्टर से खैरथल पहुंचेंगे. दोपहर 3 से 4 बजे तक लोकार्पण, शिलान्यास और जनसभा का कार्यक्रम रहेगा. इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. इस दौरान पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों, स्थानीय संगठन की स्थिति और गांव स्तर पर पार्टी की पकड़ को लेकर फीडबैक लिए जाने की जानकारी है.

September 28, 202608:16 IST

राजसमंद में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राजसमंद जिले के दिवेर थाना क्षेत्र के छापली घाटा में चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगते ही ट्रक के केबिन से तेज लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा केबिन आग की चपेट में आ गया. ट्रक को हाईवे किनारे रोकने के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर दिवेर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और आग के वास्तविक कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 08:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj