Rajasthan

Jaipur Influencer Beaten for Controversial Reel on Cow Protectors.

Last Updated:December 20, 2025, 06:22 IST

Jaipur News: जयपुर के इन्फ्लुएंसर बनवारी छेड़वाल को गौ सेवकों पर आपत्तिजनक रील बनाना महंगा पड़ गया. नाराज युवकों ने उसे दुकान से निकालकर बाजार में घुमाया और मारपीट की. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: गौ सेवकों पर बनाई रील तो इन्फ्लुएंसर की कर दी पिटाई, बाजार में निकाला..जयपुर: विवादित रील बनाने पर इन्फ्लुएंसर की सरेआम पिटाई

Jaipur News: सोशल मीडिया पर चंद सेकंड की रील कब जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन जाए, इसका ताजा उदाहरण जयपुर के बस्सी-तुंगा क्षेत्र में देखने को मिला है. यहाँ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनवारी छेड़वाल की एक विवादित रील उन पर भारी पड़ गई. बनवारी ने कथित गौ सेवकों को लेकर अपने वीडियो में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल किया था. रील सामने आते ही स्थानीय युवाओं और गौ सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसका नतीजा हिंसक झड़प के रूप में सामने आया.

घटना 17 दिसंबर की दोपहर की बताई जा रही है जब बनवारी छेड़वाल तुंगा थाना क्षेत्र स्थित अपनी फुटवेयर की दुकान पर बैठा था. तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और रील को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते युवकों ने बनवारी के साथ दुकान के अंदर ही मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी युवक उसे कॉलर पकड़कर दुकान से बाहर खींच लाए और भरे बाजार में नंगे पांव उसका जुलूस निकाला. इस दौरान तमाशबीन बने लोगों के सामने उससे सरेआम माफी भी मंगवाई गई.

अभद्र भाषा और गंभीर आरोपों का मामलापूरे विवाद की जड़ बनवारी द्वारा बनाई गई वह रील थी जिसमें उसने गौ रक्षकों के प्रति बेहद तीखे और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था. रील में उसने आरोप लगाया था कि गौ सेवक अपने माता-पिता की चिंता नहीं करते और चंदे के पैसों से नशा करते हैं. इतना ही नहीं, उसने गौ रक्षकों के परिवार की महिलाओं को लेकर भी अमर्यादित बयान दिए थे. बनवारी ने वीडियो में दावा किया था कि वह गौ रक्षा के नाम पर चल रहे खेल पर स्टडी कर रहा है, जिससे समुदाय विशेष के लोग आहत हो गए.

पुलिस की दखल के बाद शांत हुआ मामलाबाजार में जुलूस निकालने और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही तुंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझाइश की गई, जिसके बाद फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है. यह घटना सबक है कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर की गई अभद्रता भारी पड़ सकती है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 20, 2025, 06:22 IST

homerajasthan

जयपुर: गौ सेवकों पर बनाई रील तो इन्फ्लुएंसर की कर दी पिटाई, बाजार में निकाला..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj