Rajasthan

पाक आतंकी शहजाद भट्टी खेल रहा राजस्थान में बड़ा खेल! युवाओं को बना रहा टारगेट, ATS की 20 जिलों में रेड

Last Updated:May 14, 2026, 11:13 IST

Rajasthan News: क्या राजस्थान में पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी का संपर्क बढ़ता जा रहा है? क्या उसने यहां अपनी स्लीपर सेल स्थापित कर दी है? सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद सूबे के करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिलों में एक साथ छापामारी कर करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें अधिकांश युवा है. उनके सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं. इसकी शुरुआत पाली जिले से हुई. वहां 9वीं कक्षा के एक छात्र को एटीएस ने पकड़ा है. उस छात्र के मोबाइल से विदेशी नंबरों पर कई बार कॉल हुई है. राजस्थान में इससे पहले हनुमानगढ़ में दो युवाओं को पकड़ा जा चुका है. वो सोशल मीडिया के जरिये भट्टी से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे थे. पाक आतंकी शहजाद भट्टी खेल रहा राजस्थान में बड़ा खेल! युवाओं को बना रहा टारगेटZoomएटीएस ने राजस्थानभर से करीब 60 लोगों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ चल रही है.

जयपुर. राजस्थान के किशोरों और युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जोड़ने का खेल चल रहा है. इसका इनपुट मिलने के बाद एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने बुधवार को राजस्थान के करीब 20 जिलों में एक साथ छापामारी कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि कुछ युवाओं के मोबाइल में सैन्य ठिकानों के संवेदनशील फोटो और अन्य आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. एटीएस ने पाली से नवीं कक्षा के एक छात्र को भी उठाया है. उसके साथ ही उसके पिता को भी पकड़ा गया है. इस छात्र के मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबरों का कॉल रिकॉर्ड मिला है.

सूत्रों के अनुसार पाली में एटीएस ने यह रेड बुधवार को अलसुबह मारी थी. उसके बाद एटीएस ने राजधानी जयपुर समेत भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर एरिया से सटे श्रीगंगानगर और इसके पड़ोसी जिले हनुमानगढ़ में भी छापामारी की. इन जिलों के अलावा शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं और पश्चिमी राजस्थान जोधपुर, बीकानेर तथा बाड़मेर में भी एक्शन लिया गया. पाली और अजमेर में भी छापामारी की गई. इस छापामारी में करीब 60 लोगों को पकड़ा गया है. उनके सोशल मीडिया एकाउंट खंगाले जा रहे हैं.

पाली में 9वीं के छात्र को एटीएस ने उठाया
पाली शहर में ATS की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामदेव रोड स्थित एक मकान से पिता-पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. कार्रवाई के बाद दोनों को कोतवाली थाने ले जाया गया. वहां अलग-अलग स्तर पर उनसे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र अपने मोबाइल फोन से कई बार एक विदेशी नंबर पर संपर्क में था. इसी संदिग्ध गतिविधि के आधार पर ATS जोधपुर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

छात्र के मोबाइल नंबर से विदेशी कॉल की जा रही थीजानकारी के मुताबिक ATS टीम के साथ QRT कमांडो भी मौजूद थे. सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्र और उसके पिता को घर से हिरासत में लेकर सीधे कोतवाली थाने ले जाया गया. जांच एजेंसियों को पता चला है कि जिस मोबाइल नंबर से विदेशी कॉल की जा रही थी वह सिम छात्र के पिता के नाम पर पंजीकृत है. फिलहाल ATS इस बात की जांच कर रही है कि संबंधित विदेशी नंबर किस देश का है. दोनों के बीच बातचीत किस विषय पर होती थी और इसके पीछे कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं है.

हनुमानगढ़ में पहले भी दो युवकों को दबोचा जा चुका हैराजस्थान में इससे पूर्व भी हनुमानगढ़ में शहजाद भट्टी से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे दो युवाओं को पकड़ा जा चुका है. उनके सोशल मीडिया एकाउंट से पता चला कि वे भट्टी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे. जांच एजेंसियां यह पता लगा रही है कि क्या भट्टी ने राजस्थान में अपनी स्लीपर सेल स्थापित कर दी है. क्या ये स्लीपर सेल ही युवाओं को उकसा कर भट्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है. बहरहाल एटीसी और अन्य एजेंसियां इसकी तह में जाने का प्रयास कर रही है.

(इनपुट- श्यामलाल चौधरी पाली)

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj