Rajasthan

| Rashifal | – हिंदी

Last Updated:January 04, 2026, 00:03 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 4 January 2026 : दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली रहने वाला है. आज भी चंद्रमा आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में विराजमान है, जो कार्यक्षेत्र, पद–प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों का सबसे प्रमुख स्थान माना जाता है। इसके साथ ही आज रविवार है, जो सूर्य देव का दिन होता है। सूर्य सत्ता, शासन, अधिकार और आत्मबल के कारक हैं.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली रहने वाला है. आज भी चंद्रमा आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में विराजमान है, जिसे कार्यक्षेत्र, पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों का सबसे प्रमुख स्थान माना जाता है. इसके साथ ही आज रविवार है, जो सूर्य देव का दिन होता है. सूर्य सत्ता, शासन, अधिकार और आत्मबल के कारक माने जाते हैं. ऐसे में चंद्रमा और सूर्य का यह विशेष संयोग आपके लिए मान, सम्मान, अधिकार और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला सिद्ध हो सकता है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, किसी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं या फिर किसी सरकारी टेंडर, फाइल या अनुमति से जुड़े हुए हैं. आज आपके पक्ष में सकारात्मक निर्णय आने की पूरी संभावना बन रही है. यदि आप पहले से किसी अथॉरिटिव पोजीशन पर कार्यरत हैं, तो आज आपकी बात को महत्व मिलेगा और आपके फैसलों को स्वीकार किया जाएगा.

मुखिया की तरह निभाएंगे जिम्मेदारीकार्यस्थल पर आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी खुलकर सामने आएगी. संभव है कि आप औपचारिक रूप से बॉस की भूमिका में न हों, लेकिन फिर भी लोग आपकी सलाह और दिशा निर्देशन को गंभीरता से लेंगे. आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा और आत्मविश्वास के बल पर आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. यदि कार्यक्षेत्र में यह भूमिका नहीं मिलती है, तो परिवार या समाज में आप मुखिया की तरह जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे.

लव लाइफ में आएगी गंभीरतालव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान, मंदिर या फिर किसी शांत और सुकून देने वाली जगह पर जाने का प्लान बन सकता है. आज रिश्तों में दिखावे से ज्यादा गंभीरता और आपसी समझ बढ़ेगी. एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होगी और भविष्य को लेकर सोच में मैच्योरिटी आएगी, जिससे संबंध और अधिक मजबूत होंगे.

तुला राशि के लिए आज का महाउपायआज रविवार है और चंद्रमा कर्म भाव में स्थित है. मान, सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल में थोड़ा सा गुड़ और रोली मिलाना विशेष फलदायी रहेगा. इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें या श्रद्धापूर्वक सुनें. यह उपाय आपके भीतर आत्मबल को जागृत करेगा, नकारात्मकता को दूर करेगा और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 00:02 IST

homeastro

सूर्य-चंद्र की युति ने तुला राशि को दिया संकेत, आज का फैसला बदल सकता है भविष्य

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj