Rajasthan

तेज रोशनी और तेज याददाश्त – जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना…

Last Updated:December 01, 2025, 18:12 IST

रात भर भिगोए बादाम का सेवन आंखों और दिमाग दोनों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. इससे पोषक तत्व शरीर में आसानी से अवशोषित होते हैं, जो आंखों की रोशनी, मेमोरी और एकाग्रता को मजबूत बनाते हैं. स्क्रीन टाइम बढ़ने के इस दौर में भिगोए बादाम आंखों को अंदर से सुरक्षा देते हैं और सेहत को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाते हैं.तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

रात भर भिगोए बादाम का महत्व… हमारे गाँवों और घरों में दादी-नानी से सुना हुआ एक बेहद पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है. बादाम को रात भर पानी में भिगोने से इसका छिलका मुलायम हो जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में अधिक आसानी से अवशोषित होते हैं. यह तरीका आयुर्वेद में भी श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि भिगोया हुआ बादाम पेट के लिए हल्का और अधिक पौष्टिक होता है.

तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

सुबह सेवन करने की वजह… बादाम दिमाग और आँखों दोनों का साथी है. सुबह उठते ही बादाम का छिलका उतारकर खाना सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है.  इस समय शरीर की अवशोषण क्षमता बेहतर होती है, जिससे विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स जल्दी प्रभाव दिखाते हैं. यह आदत लंबी अवधि में आंखों और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है.

तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

आंखों की रोशनी के लिए उपयोगी तत्व… आयुर्वेदिक डॉ श्रीरामवेद्य के अनुसार बादाम में मौजूद विटामिन E आँखों की कोशिकाओं को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. नियमित सेवन से आंखों में सूखापन, थकान और हल्के धुंधलेपन जैसी समस्याओं में सुधार देखा गया है. यह आइ-साइट हेल्थ को नैचुरल तरीके से सपोर्ट करता है.

Add as Preferred Source on Google

तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

एंटीऑक्सीडेंट्स से मिलता है सुरक्षा कवच…बादाम एंटीऑक्सीडेंट्स का बड़ा स्रोत है. ये तत्व आंखों को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इस वजह से यह बढ़ती उम्र में होने वाले विजन संबंधी जोखिमों को कम करने में सहायक माना जाता है. पुराने जमाने में जब चश्मा कम और प्राकृतिक खानपान ज्यादा होता था, तब ऐसे ही नुस्खे आँखों की सेहत को संभालते थे.

तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

स्क्रीन टाइम बढ़ने पर असरदार… भिगोए बादाम पेट के लिए भी हल्के होते हैं. भिगोया हुआ बादाम सौ गुना पचने में आसान होता हैं यही वजह है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए यह सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. आज मोबाइल और कंप्यूटर का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आँखों पर दबाव बढ़ जाता है. भिगोए बादाम का नियमित सेवन आंखों को भीतर से ताकत देता है और लंबे स्क्रीन टाइम के कारण होने वाले तनाव को कम करने में सहायता करता है.

तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

दिमाग और याददाश्त के लिए भी उपयोगी…बादाम का सेवन न सिर्फ आँखों, बल्कि दिमाग के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स और पोषक तत्व मेमोरी और एकाग्रता को बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं. परीक्षा के दिनों में दादी नानी बादाम को किसी दवा की तरह बच्चों को खिलाया करती थीं. यह नुस्खा पोषण का ऐसा पैकेज है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है. इसी कारण इसे बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी को लेने की सलाह दी जाती है.

तेज़ रोशनी और तेज़ याददाश्त—जानें क्यों हैं जरूरी भिगोए बादाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना...

आज के समय में जब डाइट का संतुलन बिगड़ गया है और स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है, ऐसे पारंपरिक नुस्खे पहले से ज्यादा जरूरी हो गए हैं. बादाम के 9–10 दाने भिगोकर रोज सुबह खाना एक छोटी-सी आदत है, जिससे शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगते हैं, इसका असर पूरे शरीर पर दिखता है खासकर आँखों की रोशनी पर. यह एक सरल, प्राकृतिक और लंबे समय से अपनाया जा रहा तरीका है, जिसे आंखों की रोशनी और शरीर की ऊर्जा दोनों के लिए लाभकारी माना जाता है.

First Published :

December 01, 2025, 18:12 IST

homerajasthan

तेज दिमाग से लेकर तेज नजर तक – भिगोए बादाम को रोज खाने के फायदे जानें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj