Rajasthan

Jodhpur News: आज जोधपुर के इन रास्तों से गुजर रहे हैं तो पहले पढ़ लें, शाम 5 बजे से ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

जोधपुर. अगर आप आज यानी 6 सितंबर को जोधपुर शहर के जालोरी गेट, भीतरी शहर, घंटाघर या नई सड़क की तरफ जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था जरूर जान लें. प्रस्तावित वीवीआईपी विजिट को देखते हुए पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर शाम 5 बजे से यातायात डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है. इसका असर जालोरी गेट चौराहा, भीतरी शहर, घंटाघर चौराहा और नई सड़क चौराहा के आसपास के मार्गों पर रहेगा. ऐसे में वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्ट रूट का इस्तेमाल करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके.

चौपासनी रोड से पावटा की ओर जाने वाले वाहन पांचवीं रोड, सरदारपुरा, बारहवीं रोड, तारघर, जेडीए सर्किल, भास्कर चौराहा, भाटी चौराहा और ताराचंद सर्किल होते हुए पावटा की तरफ जा सकेंगे। वहीं पावटा से चौपासनी रोड की ओर जाने वाले वाहन ताराचंद सर्किल, सर्किट हाउस, भाटिया चौराहा, वीसी सर्किल, पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेडीए सर्किल, भैरूजी चौराहा और डीआरएम खतरनाक पुलिया होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। भीतरी शहर से पावटा आने-जाने वाले वाहन माणक चौक, घंटाघर पुलिस चौकी, पन्ना निवास, हाथीराम का ओड़ा, मेड़ती गेट और मिर्धा सर्किल होकर आवागमन कर सकेंगे.

जालोरी गेट से घंटाघर तक इन रास्तों पर रहेगा आवागमन निषेधवीवीआईपी रूट के चलते जालोरी गेट से बालवाड़ी, कुम्हारियों का कुआं, आड़ा बाजार, पूंगलपाड़ा, सिटी पुलिस तिराहा, कंदोई बाजार और घंटाघर तक वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा.वहीं भीतरी शहर से प्रतापनगर, आखलिया, चौपासनी रोड और पाल रोड की ओर जाने वाले वाहन नवचौकिया, बकरा मंडी, विद्याशाला मोड़ और सूरसागर होते हुए कायलाना चौराहा की तरफ जा सकेंगे। आपातकालीन सेवाओं में लगे एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहनों के लिए रास्ते खुले रहेंगे. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात की सुगमता बनाए रखने के लिए संभव हो तो वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और डायवर्जन के दौरान पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj