ऐतिहासिक पल! एयरलिफ्ट होकर बूंदी पहुंची बाघिन PN-224, रामगढ़ टाइगर रिजर्व में रिलीज

ऐतिहासिक पल! एयरलिफ्ट होकर बूंदी पहुंची बाघिन PN-224, रामगढ़ टाइगर रिजर्व में रिलीज
बूंदी. बाघिन PN-224 को नस्ल सुधार के उद्देश्य से पेच टाइगर रिजर्व से रामगढ़ टाइगर रिजर्व में लाया गया और उसे एंक्लोजर से रिलीज कर दिया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह बाघिन विशेष रूप से बूंदी बांघो की नस्ल सुधार और क्षेत्रीय जैव विविधता को मजबूत करने के लिए चुनी गई है. इस दौरान वन अधिकारियों ने बाघिन को पहले एंक्लोजर में रखा और उसकी सेहत, व्यवहार और वातावरण के अनुकूल होने की निगरानी की. सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा उपायों के बाद PN-224 को रामगढ़ के जंगल में स्वतंत्र रूप से छोड़ दिया गया. अधिकारियों के अनुसार बाघिन को जंगल में छोड़ने के बाद वह धीरे-धीरे अपने नए आवास के साथ तालमेल बनाएगी और शिकारी व्यवहार विकसित करेगी.
वन विभाग ने स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जंगल में बाघिन के लिए पर्याप्त शिकार उपलब्ध है और अन्य बाघों के साथ उसकी प्रतिस्पर्धा नियंत्रित तरीके से होगी. PN-224 के जंगल में आने से रामगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की जनसंख्या और नस्लीय विविधता दोनों को बढ़ावा मिलेगा. वन विभाग का कहना है कि यह पहल बाघ संरक्षण और नस्ल सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में इसी तरह के प्रयासों को जारी रखा जाएगा.बाघिन PN-224 के जंगल में उतरते ही जंगल की आवाजें गूंज उठी और वन्यजीव प्रेमियों और अधिकारियों के बीच उत्साह का माहौल बन गया। इसे रामगढ़ टाइगर रिजर्व के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी माना जा रहा है.
homevideos
ऐतिहासिक पल! एयरलिफ्ट होकर बूंदी पहुंची बाघिन PN-224, रामगढ़ टाइगर रिजर्व में रिलीज




