राजस्थान पुलिस की अनुठी पहल! दारू नहीं, दूध से साल की शुरूआत करने का दिया संदेश

राजस्थान पुलिस की अनुठी पहल! दारू नहीं, दूध से साल की शुरूआत करने का दिया संदेश
Rajasthan News: नववर्ष पर जोधपुर और टोंक पुलिस ने एक अनूठा और सामाजिक संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया. जोधुपर के जालोरी गेट चौराहे पर और टोंक पुलिस ने NH 52 पर नशा मुक्ति और जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस ने “दारू की जगह दूध” का अभियान चलाया. जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने खुद लोगों को मिट्टी के शिकोरे में दूध पिलाया और उन्हें शराब छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने की प्रेरणा दी. इस दौरान डीसीपी और एसीपी स्तर के कई अधिकारी भी मौजूद रहे. पुलिस का मकसद न केवल शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था, बल्कि नशामुक्त समाज के महत्व को भी लोगों तक पहुंचाना था. अधिकारियों ने बताया कि शराब छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने से अपराधों में कमी आएगी और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा. कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुलिस की पहल को सराहा और दूध पीकर इस अभियान का समर्थन किया.
इसी प्रकार, टोंक जिले में सदर थाना पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को दूध पिलाकर सकारात्मक संदेश देने का अनोखा तरीका अपनाया. NH 52 पर वाहन चालकों को भी दूध पिलाया गया और थाने के सामने हाइवे पर दूध पिलाकर यह संदेश दिया गया कि नववर्ष की शुरुआत दारू से नहीं, बल्कि दूध से करनी चाहिए. पुलिस ने कहा कि यह छोटी-छोटी पहल समाज में बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकती हैं और युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित कर सकती हैं. जोधपुर और टोंक पुलिस ने नववर्ष पर शराब के बजाय दूध के माध्यम से स्वास्थ्य, जागरूकता और नशा मुक्त समाज का संदेश पूरे समुदाय तक पहुंचाया. कार्यक्रम का उद्देश्य था कि लोग नशे की बजाय स्वस्थ विकल्प चुनें और नए साल की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ करें.
homevideos
राजस्थान पुलिस की अनुठी पहल! दारू नहीं, दूध से साल की शुरूआत करने का दिया संदेश




