OTT पर ‘घमासान’ ने मचाया धमाल, वीकेंड पर घर बैठे उठाएं 6 नए शो-मूवीज का आनंद, धड़कनें बढ़ा देंगी कहानियां

Last Updated:September 12, 2026, 22:27 IST
New OTT Releases: ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. इनमें तिग्मांशु धूलिया की क्राइम थ्रिलर ‘घमासान’ भी शामिल है जो जी5 पर स्ट्रीम हो रही है. प्राइम वीडियो पर ‘द रेवोल्यूशनरीज’ भी लोगों का ध्यान खींच रही है. नेटफ्लिक्स पर स्पैनिश थ्रिलर ‘स्टोलन हार्टबीट्स’ और रोमांटिक ड्रामा ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ स्ट्रीम हो रही हैं.
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को आप नेटफ्लिक्स में देख सकते हैं, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. रोमांटिक ड्रामा में सूर्या, ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन ने अहम रोल निभाया है. यह एक सफल पिस्टल शूटर संजय विश्वनाथ की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उससे काफी छोटी उम्र की महिला अपने प्यार का इजहार करती है. (फोटो: Instagram)
नई दिल्ली: ‘घमासान’ जी5 पर 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई. तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘घमासान’ बुंदेलखंड की ऊबड़-खाबड़ इलाके की कहानी पर आधारित है. यह फिल्म खतरनाक डकैत सरगना महाराज (अरशद वारसी) और एसटीएफ ऑफिसर आदित्य (प्रतीक गांधी) के बीच चूहे-बिल्ली के खेल जैसी खतरनाक दौड़-भाग के इर्द-गिर्द घूमती है. इस खोजबीन में भ्रष्टाचार, सत्ता की लड़ाई और छिपे हुए स्वार्थों का एक बड़ा जाल सामने आता है, जिससे यह क्राइम थ्रिलर सिर्फ दो लोगों की लड़ाई से कहीं ज्यादा बड़ी जंग बन जाती है. (फोटो: IMDb)
‘जंगल टेल्स विद मोगली’ को आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं, जो 12 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. बच्चों के लिए बनी हिंदी सीरीज मोगली की कहानी है. इसमें कहानियों का नया कलेक्शन है, जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है. (फोटो: IMDb)
Add as Preferred Source on Google
पीरियड ड्रामा ‘द रेवोल्यूशनरीज’ प्राइम वीडियो पर 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी. सच्ची घटनाओं पर बना शो चार युवा आजादी के दीवानों की कहानी है, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई में शांति के तरीकों पर यकीन नहीं करते.फोटो बंगाल और पंजाब में सेट कहानी इन क्रांतिकारियों के सफर को दिखाती है, जो हथियारबंद संघर्ष का रास्ता चुनते हैं और भारत की आजादी की बड़ी लड़ाई का हिस्सा बनते हैं. (फोटो: IMDb)
‘मार्क रॉबर का क्रनलैब्स’ का सीजन 5 नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर से स्ट्रीम हो रहा है. नासा के पूर्व इंजीनियर और यूट्यूब क्रिएटर मार्क रॉबर बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट्स, एक्सपेरिमेंट और नए-नए चैलेंज वाले एक और सीजन के साथ लौट रहे हैं. इन सभी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर उम्र के दर्शकों के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ मजेदार बन सके. (फोटो साभार: IMDb)
‘स्टोलन हार्टबीट्स’ को आप नेटफ्लिक्स देख सकते हैं, जो 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. यह स्पैनिश थ्रिलर एक ऐसे आदमी की कहानी है जो अपनी पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार ऑर्गन ट्रैफिकिंग में शामिल गिरोह से बदला लेना चाहता है.
‘स्टोलन हार्टबीट्स’ के नायक की जिंदगी में अचानक मोड़ तब आता है, जब वह उस महिला के संपर्क में आता है जिसे उसकी पत्नी का दिल मिला था, जबकि दोनों को ही उनके बीच के कनेक्शन का पता नहीं होता. (फोटो: Netflix)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 12, 2026, 22:27 IST



