Rajasthan

मसूड़ों में सूजन और दर्द से हैं परेशान? ये असरदार घरेलू नुस्खे देंगे तुरंत राहत, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

Last Updated:December 14, 2025, 13:50 IST

Toothache Relief Remedy: दांतों का दर्द केवल मुंह की समस्या नहीं बल्कि पूरे लाइफस्टाइल को प्रभावित करता है. इससे काम, पढ़ाई और नींद तक बाधित हो जाती है. हल्के दर्द में लौंग, नमक का कुल्ला, बर्फ, लहसुन, प्याज, पुदीना, गुड़हल और हल्दी जैसे घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं. ये उपाय सूजन, बैक्टीरिया और संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं. हालांकि दर्द तेज हो या लंबे समय तक बना रहे, तो दंत चिकित्सक से सलाह लेना बेहद जरूरी है.डेंटल हाइजीन और लाइफस्टाइल के जरिए इनका ध्यान रखा जा सकता है

दांतों का दर्द सिर्फ एक सामान्य समस्या नहीं है बल्कि ये हमारे पूरे लाइफस्टाइल को प्रभावित कर सकता है. जब दांतों में दर्द होता है तो रोजमर्रा के काम जैसे ऑफिस का काम, पढ़ाई, या घर के कामों में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है. नींद भी प्रभावित होती है, क्योंकि लगातार दर्द से रात को आराम से सोना कठिन हो जाता है. इसलिए अपनी डेंटल हाइजीन और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना बेहद जरूरी है ताकि दांतों का दर्द न सिर्फ कम किया जा सके बल्कि भविष्य में इसे रोका भी जा सके.

लौंग में मौजूद युजेनॉल दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है

हल्के दांत दर्द की स्थिति में घरेलू उपाय काफी हद तक राहत पहुंचा सकते हैं, लेकिन अगर दर्द तेज हो या लंबे समय तक बना रहे तो दंत चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है. दांत दर्द में लौंग एक प्रभावी घरेलू उपाय मानी जाती है. लौंग में मौजूद यूजेनॉल नामक तत्व दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है और इसमें प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं. इसके उपयोग के लिए रुई के छोटे टुकड़े में लौंग का तेल लें और उसे दर्द वाले दांत या मसूड़े पर कुछ मिनट तक हल्के हाथ से रखें. इससे दर्द में आराम मिलता है और सूजन भी धीरे-धीरे कम होती है. ध्यान रखें कि यह उपाय अस्थायी राहत के लिए है, स्थायी इलाज के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूरी है.

इसके अलावा बर्फ को कपड़े में लपेटकर भी सेक कर सकते है

दांत या मसूड़ों के दर्द में गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2-3 बार कुल्ला करना बेहद फायदेमंद माना जाता है. नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को कम करते हैं और मसूड़ों की सूजन व संक्रमण में राहत पहुंचाते हैं. नियमित रूप से कुल्ला करने से मुंह की सफाई भी बनी रहती है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है.इसके साथ ही बर्फ को साफ कपड़े में लपेटकर दर्द वाले हिस्से की तरफ गाल पर 10-15 मिनट तक रखने से भी आराम मिलता है. ठंडक नसों को कुछ समय के लिए सुन्न कर देती है, जिससे दर्द और सूजन दोनों में कमी आती है. यह उपाय खासतौर पर अचानक होने वाले दर्द में तुरंत राहत देने में मददगार होता है.

Add as Preferred Source on Google

एक लहसुन की कली पीसकर सीधे दर्द वाले स्थान पर लगानी चाहिए

यदि मसूड़ों में ज्यादा दर्द या सूजन हो रही हो तो लहसुन का पेस्ट एक प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है. लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व में शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं. इसके लिए लहसुन की एक कली को अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें और उसे सीधे दर्द वाले मसूड़े या दांत पर कुछ मिनट के लिए लगाएं. इससे जलन या दर्द में धीरे-धीरे कमी महसूस होती है.

पुदीना टी बैग को ठंडा करने में मदद करता है

यदि मसूड़ों में असहनीय दर्द हो रहा हो तो पुदीना और प्याज दोनों ही घरेलू उपाय के रूप में काफी असरदार माने जाते हैं. प्याज में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण और दर्द में राहत मिलती है. इसके लिए कच्चे प्याज का छोटा टुकड़ा दर्द वाले दांत या मसूड़े पर कुछ मिनट तक हल्के से चबाया जा सकता है या रखा जा सकता है.वहीं पुदीना में प्राकृतिक ठंडक और दर्द निवारक गुण होते हैं. पुदीना टी बैग को पहले गुनगुने पानी में डुबोकर निकाल लें और फिर हल्का ठंडा होने पर दर्द वाले दांत या मसूड़े पर रखें. इससे जलन, सूजन और दर्द में काफी आराम मिलता है.

हल्दी में करक्यूमिन मौजूद होता है जो असरदार एंटीसेप्टिक का काम करता है

गुड़हल की पत्तियों और हल्दी से बना पेस्ट मसूड़ों की सूजन और संक्रमण को कम करने में काफी मददगार माना जाता है. गुड़हल की पत्तियों में प्राकृतिक सूजनरोधी गुण होते हैं, जो मसूड़ों की जलन और दर्द को शांत करते हैं. वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एक प्रभावी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल तत्व है, जो संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायता करता है. इस पेस्ट को बनाने के लिए गुड़हल की कुछ ताजी पत्तियों को पीस लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं. तैयार पेस्ट को हल्के हाथ से मसूड़ों पर लगाकर कुछ मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें. इससे मसूड़ों की सूजन, दर्द और इन्फेक्शन में राहत मिलती है.

यह बैक्टीरिया को कम कर मसूड़ों के दर्द को कम करता है

अदरक और लाल मिर्च दोनों को मिलाकर बनाया गया पेस्ट दांत और मसूड़ों के दर्द में प्राकृतिक रूप से राहत देने में मदद करता है. अदरक में सूजनरोधी और दर्द निवारक गुण होते हैं, जबकि लाल मिर्च में मौजूद कैप्सेसिन दर्द के संकेतों को कम करने में सहायक होता है. ये दोनों मिलकर बैक्टीरिया को खत्म करने और संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करते हैं. इस पेस्ट को बनाने के लिए थोड़ी सी अदरक को पीस लें और उसमें बहुत कम मात्रा में लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. तैयार पेस्ट को सावधानी से दर्द वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट तक रहने दें, फिर मुंह अच्छी तरह साफ कर लें. अगर जलन या दर्द ज्यादा हो तो तुरंत पेस्ट हटा दें और डॉक्टर से सलाह लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 14, 2025, 13:50 IST

homelifestyle

मसूड़ों में सूजन और दर्द से हैं परेशान? किचन की यह चीजें तुरंत देगी राहत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj