सीकर में अपना घर का सपना होगा पूरा, 160 करोड़ की ग्रुप हाउसिंग स्कीम को हरी झंडी, बनेंगे 2-3 BHK वाले फ्लैट्स

Last Updated:January 09, 2026, 19:15 IST
Group Housing Scheme Sikar : शिक्षा नगरी सीकर में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. नगर परिषद की ग्रुप हाउसिंग स्कीम को राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है. तोदी नगर में 2 और 3 बीएचके फ्लैट्स का निर्माण होगा, जिससे मध्यम वर्ग को वाजिब दरों पर आधुनिक सुविधाओं वाला आवास मिल सकेगा.
Group Housing Scheme Sikar: शिक्षा नगरी सीकर में खुद का आशियाना लेने का सपना देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. नगर परिषद की ग्रुप हाउसिंग स्कीम को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है. मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत तोदी नगर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 2 व 3 बीएचके फ्लैट्स बनाए जाएंगे. इसको लेकर नगर परिषद ने तोदी कॉलोनी में 15500 वर्ग गज भूमि आरक्षित कर दी है.

जानकारी के अनुसार, इस स्कीम को लेकर इसकी डीपीआर पहले ही फाइनल हो चुकी है. इस स्कीम का नाम मल्टी स्टोरी ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट होगा. इसमें शहरी परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इस प्रोजेक्ट में क्लब हाउस, बच्चों के लिए पार्क व झूले, इनडोर गेम्स, खेल मैदान व अन्य सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

अधिकारियों के अनुसार, इस स्कीम में करीब 160 करोड़ रुपए की लागत आएगी. प्रोजेक्ट करीब 4 साल में पूरा होगा. आपको बता दें कि तोदी कॉलोनी सीकर की सबसे पॉश कॉलोनी है. यहां अभी 40 से 60 हजार रुपए प्रति वर्ग गज तक जमीन के भाव हैं. ऐसे में प्रोजेक्ट से मध्यम वर्गीय परिवारों को वाजिब दरों पर खुद का घर मुहैया होगा. खास बात ये है कि इस मल्टी स्टोरी प्रोजेक्ट में पहली बार नगर परिषद के कर्मचारियों के लिए भी अलग से फ्लैट्स आरक्षित किए जाएंगे.
Add as Preferred Source on Google

इस नई योजना से कर्मचारियों को बेहतर और स्थायी आवास मिल सकेगा. नगर परिषद की ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैटों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा. योजना में 2 बीएचके और 3 बीएचके के फ्लैट बनाए जाएंगे. प्रोजेक्ट के लिए नगर परिषद म्युनिसिपल बॉन्ड भी जारी कर सकती है, जिससे वित्तीय संसाधन जुटा सके. ग्रुप हाउसिंग स्कीम के कार्य में लीगल काउंसिल सहयोग करेगी. ये का पहला ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट है, जिसके जरिए शहरी लोगों को आधुनिक सुविधाओं वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे.

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग स्कीम को राज्य सस्कार से स्वीकृति मिल चुकी है. अब रेरा की स्वीकृति शेष है, जो जल्दी ही मिल जाएगी. उसके बाद प्रोजेक्ट पर शुरू किया जाएगा. अप्रैल महीने से पहले कार्य शुरू होगा. ग्रुप हाउसिंग स्कीम को पूरा होने में करीब 4 साल का समय लगेगा. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से मिडल क्लास लोगों को फायदा मिलेगा.

आपको बता दें कि सीकर पूरे देश में शिक्षा नगरी के रूप में उभर रहा है. यहां कई कम्पनियां भी इन्वेस्ट कर रही हैं. लगातार बढ़ते विकास के कारण यहां जमीनों के भाव भी लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में नगर परिषद ग्रुप हाउसिंग स्कीम उन लोगों के लिए अधिक राहत बनेगी जो जमीन लेकर अपना खुद का घर नहीं बना पा रहे हैं. इस योजना में वे 2 बीएचके और 3 बीएचके के फ्लैट ले सकते हैं. इसमें उनको कम इन्वेस्ट में सीकर में घर मिला जाएगा.
First Published :
January 09, 2026, 19:15 IST
homerajasthan
सीकर तोदी कॉलोनी में 2 और 3 BHK फ्लैट्स की नई हाउसिंग योजना लागू



