Rajasthan

दूध नहीं, गन्ने के रस से भी बनती है अनोखी खीर, सेहत के लिए भी है फायदेमंद, नोट कर लें आसान रेसिपी

Last Updated:December 24, 2025, 08:34 IST

Sugarcane Juice Kheer Recipe: परंपरागत मिठाइयों में खीर का विशेष स्थान है, लेकिन गन्ने के रस से बनने वाली रस की खीर एक अनोखी देसी रेसिपी है. सर्दियों में ताज़ा गन्ने के रस से तैयार यह खीर बिना चीनी के प्राकृतिक मिठास देती है. चावल, मावा और ड्राई फ्रूट्स से बनी यह मिठाई स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करती है. आयरन, कैल्शियम और मिनरल्स से भरपूर रस की खीर शरीर को ऊर्जा, गर्माहट और मजबूती देती है.रस की खीर

पुराने समय से परंपराओं में खीर का अपना एक विशेष स्थान है. दूध, चावल और मेवों से बनी खीर तो सभी ने खाई है, लेकिन गन्ने के रस से बनी रस की खीर एक बेहद खास और पारंपरिक मिठाई है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत भी देती है. यह खीर खासतौर पर सर्दियों में बनाई जाती है, जब ताज़ा गन्ने का रस आसानी से उपलब्ध होता है और शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा की ज़रूरत होती है.

रस की खीर

रस की खीर का स्वाद हल्का कारमेल जैसा होता है और इसमें किसी अलग से चीनी डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती. गन्ने के रस की प्राकृतिक मिठास, चावल की कोमलता और मावे-मेवों की खुशबू इसे त्योहारों, व्रत-पूजन या खास मौकों के लिए एक परफेक्ट डेज़र्ट बनाती है. यह रेसिपी थोड़ी धैर्य मांगती है, लेकिन इसका स्वाद मेहनत को पूरी तरह सफल कर देता है.

रस की खीर

गृहिणी सीमा देवी में बताया कि रस की खीर बेहद अनोखे अंदाज में बनाई जाती है. इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में‌ गन्ने का रस 1.5 लीटर, चावल दो से तीन बड़े चम्मच (धोकर भिगोए हुए), मावा 100 ग्राम, इलायची पाउडर 1/4 छोटी चम्मच, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) स्वादानुसार लेना है.

Add as Preferred Source on Google

रस की खीर

सबसे पहले 1.5 लीटर ताज़ा और छना हुआ गन्ने का रस एक भारी तले की कड़ाही में डालें. मध्यम आंच पर इसे उबालना शुरू करें और लगातार उथल-पुथल करते रहें, ताकि रस फटे नहीं. अब इसमें पहले से भीगे हुए चावल डाल दें और आंच को मध्यम ही रखें. खीर को लगातार चलाते हुए पकाएं, जब तक चावल पूरी तरह गलकर नरम न हो जाए और रस धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगे.

रस की खीर

जब खीर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए और चावल पूरी तरह पक जाएं, तब इसमें 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालें. अब 100 ग्राम मावा और पहले से रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 5 से 7 मिनट और धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें. खुशबूदार, गाढ़ी और स्वादिष्ट रस की खीर तैयार है.

रस की खीर

गन्ने के रस से बनी यह खीर प्राकृतिक ऊर्जा का अच्छा स्रोत है. इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम और मिनरल्स शरीर को मजबूती देते हैं. चावल और मावा पेट को भराव देते हैं और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं, जबकि ड्राई फ्रूट्स याददाश्त और इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं. बिना रिफाइंड चीनी के बनी यह खीर सर्दियों में शरीर को गर्माहट और ताकत देने वाली एक हेल्दी देसी मिठाई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 24, 2025, 08:34 IST

homelifestyle

दूध नहीं, गन्ने के रस से भी बनती है अनोखी खीर, नोट कर लें आसान रेसिपी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj