National

10 साल बड़ी भाभी पर डोली देवर की नियत, बबीता ने शादी से इंकार किया तो मौत के घाट उतारा

Last Updated:December 24, 2025, 15:25 IST

Bhiwani Bhabhi Murder: हरियाणा के भिवानी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह उससे शादी से इंकार कर रही थी. महिला के दो बच्चे हैं. फिलहाल, आरोपी भी घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.भाभी पर डोली देवर की नियत, बबीता ने शादी से इंकार किया तो मौत के घाट उताराभिवानी शहर के हनुमान गेट स्थिति कोयला भट्ठी के पास का पूरा मामला है.

भिवानी. हरियाणा के भिवानी में रिश्तों के कलंकित करने वाली खबर है. यहां पर शादी से इंकार करने पर देवर ने भाभी का कत्ल कर दिया. बाद में खुद को भी मारने का प्रयास किया. फिलहाल आरोपी देवर रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूरा मामला भिवानी शहर के हनुमान गेट स्थिति कोयला भट्ठी के पास का है. जहां 28 वर्षीय अमित ने अपनी 38 वर्षीय भाभी बबिता पर उसी के घर चाकुओं से हमला कर दिया. बाद में अमित ने खुद को भी चाकू मार कर जान देने की कोशिश की. सूचना पाकर लोगों ने देवर भाभी को गंभीर हालत में भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने बबिता को मृत घोषित कर दिया. वहीं अमित को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया.

मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर धर्मबीर ने कहा कि उन्हें एक महिला पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी. वो मौके पर पहुँचे तो पता चला कि महिला व उस पर हमला करने वाले को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यहाँ आकर पता किया तो डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर आरोपी एवं घायल युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था.

आरोपी युवक महिला के पति की मौसी का लड़का

जांच अधिकारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपी युवक महिला के पति की मौसी का लड़का और महिला का देवर है. वो महिला पर उसके पति को छोड उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था. उन्होंने बताया कि महिला बबिता 38 साल की थी और वो 14 व 8 साल के दो बच्चों की माँ थी. जाँच अधिकारी ने कहा की अभी परिजनों ने शिकायत नहीं दी है. शिकायत मिलते ही जांच शुरू की जाएगी.

About the AuthorVinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

Location :

Bhiwani,Bhiwani,Haryana

First Published :

December 24, 2025, 15:20 IST

homeharyana

भाभी पर डोली देवर की नियत, बबीता ने शादी से इंकार किया तो मौत के घाट उतारा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj