Rajasthan

पिता ने बेची दुकान, मां ने गहने, अब बेटा बना 14 करोड़ का आईपीएल खिलाड़ी, भरतपुर का नाम रोशन

Last Updated:December 25, 2025, 16:02 IST

Bharatpur News : भरतपुर के कार्तिक शर्मा का चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में 14 करोड़ 20 लाख में चयन किया, उनकी सफलता संघर्ष, मेहनत और माता-पिता के त्याग की मिसाल बनी है. भरतपुर के एक सामान्य परिवार में जन्मे कार्तिक शर्मा ने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सपना बना लिया था. सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर. भरतपुर जिले के लिए यह गर्व और खुशी का ऐतिहासिक क्षण है. जिले के होनहार क्रिकेटर कार्तिक शर्मा का आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 14 करोड़ 20 लाख रुपये में चयन होते ही पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है. साधारण परिवार से निकलकर देश के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक पहुंचने वाले कार्तिक शर्मा आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं. उनकी सफलता की कहानी संघर्ष, मेहनत और त्याग की एक सशक्त मिसाल है.

भरतपुर के एक सामान्य परिवार में जन्मे कार्तिक शर्मा ने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सपना बना लिया था. सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया. क्रिकेट की बुनियादी शिक्षा उन्होंने भरतपुर की चाहर क्रिकेट एकेडमी से ली, जहां उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिली और खेल के प्रति उनका जुनून और मजबूत हुआ. बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने की चाह ने उन्हें जयपुर की अरावली क्रिकेट एकेडमी तक पहुंचाया.

रणजी से आईपीएल तक की उड़ानवर्तमान में अरावली क्रिकेट एकेडमी में नियमित अभ्यास करते हुए कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस पर लगातार मेहनत की. रणजी स्तर पर शानदार प्रदर्शन और लंबे-लंबे छक्कों के लिए पहचान बना चुके कार्तिक ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसी का नतीजा रहा कि आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन पर बड़ी बोली लगाई और 14 करोड़ 20 लाख रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.

माता-पिता के त्याग ने बदली तकदीरइस सफलता के पीछे कार्तिक के माता-पिता का संघर्ष सबसे अहम रहा. उनके पिता मनोज शर्मा ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का खर्च चलाते थे. बेटे के क्रिकेट सपने को साकार करने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की और आर्थिक तंगी के दौर में अपनी दुकानें तक बेच दीं. वहीं कार्तिक की मां ने भी परिवार की जरूरतों से ऊपर बेटे के भविष्य को रखा और अपने जेवर बेचकर उसका पूरा सहयोग किया. माता-पिता का यही त्याग और विश्वास कार्तिक के लिए सबसे बड़ी ताकत बना.

राजस्थान के लिए गर्व का क्षणआज जब कार्तिक शर्मा का नाम आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हो गया है, तो भरतपुर ही नहीं बल्कि पूरा राजस्थान गर्व महसूस कर रहा है. कार्तिक की यह कहानी साबित करती है कि अगर हौसला मजबूत हो, परिवार का साथ हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी छोटे शहर से निकलकर बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

December 25, 2025, 16:02 IST

homerajasthan

पिता ने बेची दुकान, मां ने गहने, अब बेटा बना 14 करोड़ का आईपीएल खिलाड़ी!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj